पक्षी बचाओ परिंडा लगाओ अभियान के तहत युवाओ ने घर-घर बांधे परिंङे :- सिंघल

एक आईना भारत, रिर्पाट : देवाराम मेघवाल चूण्डा

नारणावास :- निकटवर्ती गांव बिबलसर मे मेघवाल समाज चेतना संस्थान के जिलाध्यक्ष टीलाराम सिंघल ने अपने घर पर परिंडा लगाकर पक्षी बचाओ परिंडा लगाओ अभियान की शुरुआत की । ब्लॉक सचिव रामाराम मेघवाल ने बताया । कि मेघवाल समाज चेतना संस्थान  के जिलाध्यक्ष टीलाराम सिंधल बिबलसर के नेतृत्व में चितलवाना ब्लॉक युवा अध्यक्ष अरविंद डाभी ने सोशल मीडिया के माध्यम से पक्षी ब
चाओ परिंडा लगाओ अभियान चलाया गया। कोरोना वायरस महामारी पर देशभर में  लॉकडाउन के चलते सभी युवाओ ने सोशल मीडिया के तहत अनुठी पहल कर अपने घर के आसपास पेङो पर परिंङे बांध रहे है। इस चिलचिलाती हुए धुप मे पक्षीयो को कई पानी के लिए  भटकना ना पङे। अरविंद डाभी ने बताया कि परिंदे पर्यावरण में सहयोग करते हैं। परिंदो की ओर से ही अप्रत्यक्ष तौर पर बीजारोपण किया जाता रहा है। क्योंकि यही परिंदे बीज खाते समय नई जगहों पर गिराते हैं। जिससे नए पेड़ का उदय होता है। ब्लॉक सचिव रामाराम मेघवाल ने बताया कि भीषण गर्मी में पक्षीयो को बचाने और युवाओ को जीव सेवा से जोड़ने के लिए ये अभियान चलाया जा रहा है।  इस पहल पर दिन प्रतिदिन युवा आगे आ रहे है। जिलाध्यक्ष टीलाराम सिंघल बिबलसर ने इस पुनित कार्य की सराहना की।और मेघवाल समाज चेतना संस्थान जालोर के समस्त पदाधिकारियों , सदस्यों तथा अन्य समाज बन्धु को इस मुहिम के तहत घर घर परिंङे बांधने की अपील कर गांव-गांव ढाणी-ढाणी अभियान चलाया जायेगा। इस पहल पर श्रीमति प्रेमलता धर्मपत्नी बैचराराम पातलिया प्रतापपुरा,लक्ष्मण लुणियासर, दलपत डाभी,दिनेश अणखिया हिन्डवाड़ा, सुरेश गोयल लाछङी, नरपत कालमा,ईश्वर कालमा, वेरसीराम विरास, पिन्टाराम डाभी,दिनेश भङवल , रगाराम कालमा,पिन्टु डाभी, खेताराम रांगी  वासुराम,उत्तम कुमार आदि कई पक्षी प्रेमी घर बैठे इस मुहिम मे जुङ रहे है।
और नया पुराने

Column Right

Facebook