राशन वितरण सामग्री में गड़बड़ी का लगाया आरोप


फुलेरा/संवादाता-कानाराम प्रजापति


फुलेरा(निस):-कस्बे के समीपवर्ती क्षेत्र काचरोदा में उचित मूल्य की दुकान नंबर 727 के डीलर महेंद्र कुमावत सुभाष कॉलोनी पर राशन सामग्री वितरण को लेकर वर्तमान में पदमुक्त सरपंच व वार्डपंचों ने गड़बड़ी का आरोप लगाया है पद मुक्त सरपंच भंवरलाल कुमावत,वार्ड नंबर एक  कि पंच मंजू कुमावत व वार्ड नंबर दो के पंच कृष्ण कांत ने आरोप लगाया है कि महेंद्र कुमावत अपने चहेते लोगो को राशन दे रहे है उनकी पत्नी संगीता बीजेपी की सदश्य होने के कारण इसे राजनीति के हिसाब से लोगो को गेंहू वितरण किया जा रहा है व गत महीने से इस बार पांच किलो  गेंहू कम दे रहे है और जब उनको इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि आगे से ही गेंहू कम आ रहा है ऐसी स्थिति में आम नागरिकों के साथ खिलवाड़ कर रहे है ओर इसे वोट बैंक की राजनीति बता रहे है  इस पर सरपंच व पंचों ने इसकी शिकायत प्रसासनिक अधिकारियों को मेल द्वारा की गई है साथ ही बताया कि ऐसे दुकानदारों के साथ जल्द से जल्द जांच कर कार्यवाही करें।
और नया पुराने

Column Right

Facebook