चाकसू में निम्न अधिकारियों के पद लम्बे समय से रिक्त होने पर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा

चाकसू में निम्न अधिकारियों के पद लम्बे समय से रिक्त होने पर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

चाकसू क्षेत्र में विकास अधिकारी, तहसीलदार, अधिशाषी अधिकारी, सहायक अभियंता के पद खाली है

एक आईना भारत/संवाददाता अशोक प्रजापत

चाकसू/(संवाददाता अशोक प्रजापत)।   (निस.) उपखंड कार्यालय चाकसू में भारतीय जनता पार्टी चाकसू के मंडल अध्यक्ष रामधन सैनी, पूर्व कृषि मंडी अध्यक्ष कैलाश शर्मा, विधायक प्रत्याशी रामवतार बैरवा के नेतृत्व में चाकसू उपखंड अधिकारी ओमप्रकाश साहरण को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। ज्ञापन में पंचायत समिति में विकास अधिकारी, तहसील मुख्यालय पर तहसीलदार, नगरपालिका में अधिशासी अधिकारी, विद्युत विभाग में सहायक अभियंता के पद विगत समय से रिक्त चल रहे है जिससे चाकसू की ग्रामीण एवं शहरी जनता को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और कोविड-19 जैसी भयंकर महामारी के समय भी यह पद रिक्त होना प्रशासन के लिए अच्छी बात नहीं है जिस समय इन पदों पर जिम्मेदार अधिकारियों का होना जरूरी है उसी समय ये सब शून्य है लोगों ने उपखंड अधिकारी से निवेदन करते हुए कहा कि उक्त पदों पर निम्न अधिकारी लगाने का श्रम करवाएं। जिससे चाकसू की ग्रामीण एवं शहरी जनता को जो लगातार परेशानी हो रहीं है ताकि कई समस्याओं से निजात मिल सके| इस दौरान पूर्व उप प्रधान जगदीश खींची, पूर्व नगर अध्यक्ष अंबालाल यादव एवं अरुण जैन, पूर्व देहात अध्यक्ष राजाराम गुर्जर, पूर्व नगर अध्यक्ष अमित बाहेती, मेहराज खान, भेरुराम चौधरी, रामअवतार शर्मा, विनोद राजोरिया, सुमन कुमावत ,रामबाबू गौडीवाल, राघव प्रकाश शर्मा, पवन सांवरिया, चंदन सिंह गुर्जर, आईटी सेल से रवि प्रकाश शर्मा, राहुल गुप्ता, राजेश चौधरी (युवा मोर्चा देहात अध्यक्ष), फूलचंद महावर, एनएल शर्मा, दुर्गा प्रसाद बेरवा, हरप्रीत कौर, नंदकिशोर सैनी, श्रवण चौधरी, एवं मांगीलाल सैनी आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे
और नया पुराने