जसवंतपुरा मण्डल प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिवस सत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष बोरली ने संबोधित किया
जालोर भाजपा राजस्थान के प्रदेश प्रदाधिकारीयों के निर्देशानुसार जालोर के सभी मण्डलों में प्रशिक्षण वर्ग का कार्यक्रम 23 फरवरी से प्रारंभ हुआ है। भाजपा जालोर जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली के निर्देशन में प्रशिक्षण वर्ग जिला संयोजक खेमराज देसाई, जिला प्रभारी अन्नतराम भंवार,समन्वयक भभूतराम सोलंकी एवं सह संयोजक नरपतसिंह अरणाय द्वारा प्रशिक्षण वर्गो का सूचारू रूप से संचालन किया जा रहा है।जसवंतपरा मण्डल प्रशिक्षण वर्ग स्थान प्रथम दिवस सत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने वक्ता के रूप में सुरक्षा साम्र्थय के साथ आत्मनिर्भर भारत विषय पर अपने विचार रखे। विधायक गर्ग ने कहा की भारतीय जनता पार्टी एक ऐसे भारत के निर्माण के लिये प्रतिज्ञाबद्व है, जो सुदृढ, समृद्व उवं स्वावलंबी देश हो, जिसका दृष्टिकोण आधुनिक, प्रगतिशील एवं प्रबुद्व हो और जो प्राचरन भारतीय संस्कृति एवं मूल्यो से गर्व प्रेरणा ग्रहण करता हो।द्वितीय सत्र में खेमराज देसाई ने कहा की भारतीय जनता पार्टी केवल सत्ता लोलुपता के लिये नही है, पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता आज हर स्तर पर अपनी महत्वपुर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहा है। कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं कर्तव्यपरायणता के कारण ही आज भाजपा देश में मजबुति के साथ खडी़ है। आज देश विकास के नये आयामो का छु रहा है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पुर्व जिला प्रमुख बन्नेसिंह गोहिल ने पिछले छः वर्षो में हुए अन्तोदयी प्रयत्न विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी अपनी पंचनिष्ठाओं में एक सामाजिक - आर्थिक विषयों पर गांधीवादी दृष्टीकोण जिससे शोषणमुक्त - समतायुक्त समाज की स्थापना हो सके, उसके लिये कृत संकल्पित है। चतुर्थ एवं पंचम सत्र में
रमेश सोनी व अशोक सिंह ओपावत ने भी अपने विषय पर प्रशिक्षण में पधारे हुए शिक्षार्थियों को संबोधित किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष भेरूदान चारण, जिला महामंत्री प्रकाश मेघवाल, जसवंतपुरा प्रधान विमला चौहान भीनमाल पूर्व प्रधान धुखाराम राजपुरोहित जसवन्तपुरा मण्डल अध्यक्ष दौलतसिंह कलापुरा, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष भंवरसिंह, राजुसिंह , प्रकाश सैन, वजाराम माली, रामसिंह, विक्रमसिंह उचमत, पियुष चैधरी, ईश्वरलाल सैन, भगवानसिंह चेकला, संतोष पुरोहित, ओबातरी, रमेश मेघवाल, प्रकाश दवे सहित अन्य मण्डल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags
jalore