राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मंडल मुख्यालय जोधपुर द्वारा विदाई समारोह का आयोजन
जोधपुर
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मंडल मुख्यालय जोधपुर द्वारा सहायक राज्य संगठन आयुक्त विनोद जोशी को उनके अजमेर स्थानांतरण पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
बाबू सिंह राजपुरोहित सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट जोधपुर ने बताया कि विनोद जोशी का कार्यकाल लगभग 1 वर्ष रहा और उन्होंने स्काउट गाइड गतिविधियों को संख्यात्मक और गुणात्मक वृद्धि के साथ-साथ कोरोना काल में स्काउट गाइड रोवर रेंजर द्वारा महती भूमिका अपनी सेवा कार्य में की साथ ही विनोद जोशी ने अपने उद्बोधन में वर्ष भर किए गए कार्यों की जानकारी प्रदान करते हुए कोरोना काल में किए गए सेवा कार्य को जोधपुर मंडल के सभी युवा साथियों और स्काउटर गाइडर को बधाई के पात्र बताया इस अवसर पर पूर्व महापौर डॉ ओम कुमारी गहलोत मंडल सचिव डॉ कमल मुणोत मंडल कोषाध्यक्ष श्री गोयल सीओ स्काउट श्री छतर सिंह पीडीआर सीओ गाइड सुयश लोढा गाइड यूनिट लीडर शशि शर्मा, संतोष चौधरी, झुमर लाल वैष्णव, ममता चौहान, रेंजर रितिका पवार, निकिता चौधरी, धर्मेंद्र देवड़ा, केशर सिंह गहलोत, भंवर सिंह सांखला, रामकरण शर्मा, श्यामा चौहान भीक सिंह राजपुरोहित, छोटू सिंह, सोहन सिंह, महावीर प्रसाद, खेमचंद, रोवर गिरधर सिंह, पवन कुमार उपस्थित थे ।इस अवसर पर निपुण योग्यता प्राप्त करने पर रेंजर निकिता चौधरी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया l
Tags
Jodhpur