मंशापूर्ण महादेव जी के मंदिर में किया जलाभिषेक
एक आईना भारत/ अशोक प्रजापत
चाकसू/ (अशोक प्रजापत)- चाकसू उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत निमोडिया के ग्राम हूॅकण के पिलारामा में स्थिति वर्षों साल से बना काले महादेव जी के मंदिर में सावन लगते हैं क्षेत्र के ही नहीं बल्कि राजस्थान में सैकड़ों श्रद्धालु शिव मंदिर में पहुंचकर धोक लगाकर अपनी मन्नत मांगते हैं। वही अपने क्षेत्र में सुख शांति की दुआ मांगते हैं। वही शिव जी के भगत सत्यनारायण ने अपने परिवार के साथ एक हजार कलश का जलाभिषेक व ओम नमः शिवाय का जाप किया। वही दूध दही से शिव की मूर्ति को नहलाया गया। अमन चैन के लिए शिवजी से मन्नत मांगी की कोरोना महामारी से जल्दी से जल्दी छुटकारा मिले और क्षेत्र में वर्षा के लिए आराधना की गई। वहीं परिवार के साथ भोजन प्रसादी का कार्यक्रम भी किया गया।
Tags
chaksu