जालोर: भाद्राजून थानाधिकारी महेंद्र सिंह खींची का हार्ट अटैक से निधन, जोधपुर में होगा अंतिम संस्कार
जालोर (उजीर सिलावट)। जिले के भाद्राजून थाना अधिकारी महेंद्र सिंह खींची (45) का गुरुवार तड़के हार्ट अटैक से निधन हो गया। तबीयत खराब होने पर वे इलाज के लिए जोधपुर गए थे।
पेट दर्द से शुरू हुई परेशानी, कंट्रोल नहीं हुआ ब्लड प्रेशर
मंगलवार को महेंद्र सिंह के पेट में दर्द हुआ, जिसके बाद वे जोधपुर पहुंचे। उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच में पता चला कि ब्लड प्रेशर अत्यधिक बढ़ा हुआ और अनकंट्रोल है। हालात बिगड़ने पर उन्हें एम्स जोधपुर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद गुरुवार सुबह 4 बजे इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
जोधपुर में पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
महेंद्र सिंह जोधपुर के आरटीओ ऑफिस के पास रहते थे। उनका अंतिम संस्कार यहीं से पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा।
डीसीपी गौतम जैन ने बताया कि महेंद्र सिंह करीब 3 महीने पहले भाद्राजून थाने में पदस्थापित हुए थे। इससे पहले वे सायला थाना और साइबर थाने में भी सेवाएं दे चुके थे।