दौसा में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें:लोग खाली सिलेंडर लेकर पहुंच रहे, धक्का-मुक्की भी हुई
दौसा जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर लोग परेशान हैं। गैस एजेंसियों पर सिलेंडर लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्र की कई गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लंबी लाइन देखने को मिली। लोगों को काफी देर इंतजार करने के बावजूद सिलेंडर मिलने को लेकर आशंकित नजर आए।
गैस की सप्लाई प्रभावित
मानपुर कस्बे में गैस एजेंसी पर बड़ी तादात में लोगों की भीड़ लगी रही। जहां धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। पिछले कुछ दिनों से गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है।प्रशासन से लोगों ने मांग की है कि गैस आपूर्ति को सुचारु किया जाए, ताकि आमजन को इस परेशानी से राहत मिल सके।वहीं एजेंसी संचालकों का कहना है कि अचानक मांग और सीमित उपलब्धता के चलते एजेंसियों पर दबाव बढ़ गया है। सप्लाई में देरी के कारण समस्या खड़ी हुई है।