कोई टाइटल नहीं

ब्रज यूनिवर्सिटी में संविदा और गेस्ट फैकल्टी पढ़ा रही:स्टूडेंट्स की सुविधाएं अटकी; कुलसचिव

 बोले- 13 पोस्ट पर स्थाई नियुक्ति एक भी नहीं


डीग जिले के महाराजा सूरजमल ब्रज विश्वविद्यालय में स्थाई लेक्चरर की कमी है। जिसके कारण यूनिवर्सिटी की शैक्षणिक और मूलभूत सुविधाएं अटकी हुई हैं। यूनिवर्सिटी में 19 विषयों की क्लास चल रही है। जिन्हें संविदा पर लगे लेक्चरर और गैस्ट फैकल्टी पढ़ा रहे हैं। स्थाई लेक्चरर की कमी के चलते स्टूडेंट का काफी नुकसान हो रहा है।

स्थाई लेक्चरर की 13 पोस्ट

महाराजा सूरजमल ब्रज विश्वविद्यालय के कुलसचिव योगेंद्र भानु ने बताया कि हमारे यहां कुल 19 विषयों के विद्यार्थी हैं। जिसमें करीब 250 स्टूडेंट पढ़ाई करते हैं। यूनिवर्सिटी में सरकार द्बारा लेक्चरर की सेंक्शन पोस्ट कुल 13 हैं। इन पर स्थाई नियुक्ति एक भी नहीं है। विषयों को देखते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने 27 संविदा नियुक्ति की हुई हैं।18 गैस्ट फैकल्टी हैं जिन्हें लेक्चर आधार पर उन्हें मानदेय दिया जाता है। ऐसे लेक्चरर लगाए हुए हैं। ऐसे यूनिवर्सिटी में कुल 55 कॉन्ट्रैक्ट बेस और गैस फैकल्टी लेक्चरर हैं। ऐसी कोई क्लास नहीं हैं जिसमें स्टूडेंट हैं और टीचर नहीं है। सभी क्लास सुचारु रूप से चल रहीं हैं

12B से होता है सुविधाओं का अभाव

अगर यूनिवर्सिटी 12B में स्थाई स्टाफ होता तो, उससे एक अच्छा वातावरण बनता। UGC से हमें 2L और 12B लेने में सुविधा रहती है। यह दोनों ही प्रक्रिया स्थाई फैकल्टी के संभव नहीं हैं। UGC इसके लिए कम से कम 15 प्रतिशत स्थाई फैकल्टी की मांग करती है। यूनिवर्सिटी में 12B की प्रक्रिया स्थाई नियुक्ति की वजह से लंबित है। सरकार से प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द यूनिवर्सिटी में स्थाई नियुक्ति करवाई जाए।बता दें कि 12 B के चलते यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन से फंडिंग नहीं मिल पाती है। रिसर्च और लैब फैसिलिटी की कमी रहती है। स्कॉलरशिप और फेलोशिप के मौके कम हो जाते हैं। इसके चलते ग्रेडेशन अपडेट होने में समस्या आती है।

और नया पुराने

Column Right

Facebook