सीकर से नाबालिग कोचिंग स्टूडेंट लापता:होस्टल से टेस्ट देने के लिए निकला था,स्टाफ ने पेरेंट्स को कॉल किया तो को पता चला

 सीकर से नाबालिग कोचिंग स्टूडेंट लापता:होस्टल से टेस्ट देने के लिए निकला था,स्टाफ ने पेरेंट्स को कॉल किया तो को पता चला

सीकर जिले में 17 साल के कोचिंग स्टूडेंट के लापता होने का मामला सामने आया है। स्टूडेंट अपने हॉस्टल से टेस्ट देने के लिए कोचिंग जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन वहां नहीं पहुंचा। स्टाफ ने जब परिजनों को स्टूडेंट के कोचिंग नहीं आने की बात कही तब पूरे मामले का पता चला। अब पुलिस कोचिंग स्टूडेंट की तलाश कर रही है।

इस संबंध हरियाणा निवासी पिता ने पुलिस में शिकायत दी है। पिता ने रिपोर्ट में बताया कि उनका बेटा सीकर के प्राइवेट हॉस्टल में रहकर कोचिंग की पढ़ाई कर रहा है। 17 मार्च की सुबह 10 बजे के करीब वह अपने हॉस्टल से कोचिंग के लिए निकला था। लेकिन वहां नहीं पहुंचा। इस संबंध में स्टाफ ने परिजनों को बताया। जब परिजनों ने हॉस्टल वार्डन से पूछा तो स्टूडेंट वहां पर भी नहीं मिला। अब पुलिस स्टूडेंट की तलाश कर रही है।

18 साल की युवती भी लापता

सीकर जिले में 18 साल की युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में युवती के दादा ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 17 मार्च की सुबह 9 बजे के करीब उनकी पोती घर से कपड़े सिलवाने की बात कहकर निकली थी। जो अब तक वापस नहीं लौटी है।

और नया पुराने

Column Right

Facebook