पाली में ‘हाई-टेक चोर’ और हथियार सप्लायर पकड़े: बंद मकान साफ कर लाखों उड़ाए, अब पुलिस के जाल में

 पाली में ‘हाई-टेक चोर’ और हथियार सप्लायर पकड़े:

 बंद मकान साफ कर लाखों उड़ाए, अब पुलिस के जाल में


पाली जिले में चोरी और अवैध हथियार सप्लाई के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। तखतगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर नकबजन और एक हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया है। दोनों से गहन पूछताछ जारी है।

मामला तखतगढ़ के गौरव पथ रोड का है, जहां 22 जनवरी की रात बंद मकान को निशाना बनाकर चोरों ने ताले तोड़ दिए और लाखों रुपए के गहने व नकदी पार कर ली। पीड़ित भरत प्रजापत की रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।

ऐसे पहुंची पुलिस आरोपी तक
पुलिस ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी जांच के जरिए सुराग जुटाए और एक-एक कड़ी जोड़ते हुए जालोर जिले के सामूजा (आहोर) निवासी 32 वर्षीय दिनेश को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

19 मामलों का हिस्ट्रीशीटर निकला आरोपी
पुलिस के अनुसार दिनेश कोई साधारण चोर नहीं, बल्कि ‘आला दर्जे का नकबजन’ है। उसके खिलाफ पहले से ही चोरी और नकबजनी के 19 मामले दर्ज हैं। अब रिमांड के दौरान पुलिस उससे चोरी का माल बरामद करने में जुटी है।

हथियार सप्लाई का भी खुलासा
इसी केस में एक और बड़ा खुलासा हुआ। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी संजय कुमार ने पूछताछ में बताया कि हथियार उसे चाणोद गांव के विनोद कुमार ने उपलब्ध कराए थे। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 30 वर्षीय विनोद कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया।

बड़ा नेटवर्क होने की आशंका
पुलिस को शक है कि यह सिर्फ एक चोरी का मामला नहीं, बल्कि चोरी और अवैध हथियार सप्लाई का बड़ा नेटवर्क हो सकता है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और कई और खुलासे होने की संभावना है।

और नया पुराने

Column Right

Facebook