पाली में युवकों के बीच खूनी झगड़ा, चाकू से हमला कर पूर्व पार्षद के बेटे को किया घायल

पाली में युवकों के बीच खूनी झगड़ा, चाकू से हमला कर पूर्व पार्षद के बेटे को किया घायल



पाली-में नवलखा रोड पर शनिवार रात दो पक्षों के युवकों के बीच हुए झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान पूर्व पार्षद के बेटे पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद दोनों पक्षों के घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई।

जानकारी के अनुसार मंडिया रोड जालोरी दरवाजा क्षेत्र निवासी पूर्व पार्षद फकीर मोहम्मद सिंधी का 22 वर्षीय बेटा इम्तियाज बाइक से नवलखा रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान उसकी कहासुनी हैदर कॉलोनी निवासी मोहम्मद अमान से हो गई। विवाद बढ़ने पर अमान और उसके साथी हितेश ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान चाकू से वार किया गया, जिससे इम्तियाज के चेहरे पर गहरा घाव हो गया।

घायल इम्तियाज को तुरंत पाली के बांगड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। कुछ देर बाद दूसरे पक्ष के मोहम्मद अमान और हितेश को भी घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया। अमान के अंगूठे में और हितेश के सिर में चोट बताई जा रही है।

अस्पताल में दोनों पक्षों के लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हटाया और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और झगड़े के कारणों का पता लगाया जा रहा है

और नया पुराने

Column Right

Facebook