मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
सझुंझुनू में फूटा खटीकमाज का गुस्सा:कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर की फांसी की मांग, खटीकन मोहल्ले से कलेक्ट्रेट तक आक्रोश रैली, मुख्य
दिल्ली में हुए तरुण हत्याकांड की गूंज अब झुंझुनू जिले में भी सुनाई दे रही है। इस नृशंस हत्या के विरोध में आज खटीक पंचायत संस्था के बैनर तले समाज के सैकड़ों लोगों ने सड़कों पर उतरकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों को फांसी देने और पीड़ित परिवार को उचित न्याय दिलाने की पुरजोर मांग की।विरोध प्रदर्शन की शुरुआत शहर के खटीकन मोहल्ला स्थित मंदिर से हुई। यहां समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और वहां से एक रैली के रूप में रवाना हुए। हाथों में तख्तियां लिए और नारेबाजी करते हुए यह रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंची। प्रदर्शन के दौरान समाज के युवाओं और बुजुर्गों में दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली और घटना की क्रूरता को लेकर रोष व्यक्त किया।कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन और प्रमुख मांगेंखटीक पंचायत संस्था के प्रतिनिधियों ने प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। समाज ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की जाए। साथ ही, मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए ताकि दोषियों को जल्द से जल्द कठोरतम दंड और फांसी की सजा मिल सके।पीड़ित परिवार की स्थिति को देखते हुए सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपये का मुआवजा तुरंत जारी किया जाए।रिवार के भरण-पोषण और भविष्य को सुरक्षित करने के लिए मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।परिवार को मिल रही धमकियों और असुरक्षा के माहौल को देखते हुए पीड़ित परिवार के सभी सदस्यों को तत्काल पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए।