पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भंवर लाल शर्मा को दी भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भंवर लाल शर्मा को दी भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
संवाददाता कैलाश सिंह राजपुरोहित
सिवाना :- भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री रहें श्री भंवरलाल शर्मा के निधन पर नगर भाजपा मंडल द्वारा लॉक डाउन व सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए एक शोक सभा का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री भंवरलाल शर्मा के द्वारा पार्टी हित में किए गए कार्यों के लिए उनको हमेशा याद रखकर उनके पद चिन्हों पर चलने के लिए कार्यकर्ताओं ने शपथ ली। श्रद्धांजलि सभा में नगर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सोहन सिंह भायल,भगवत सिंह भायल,जिला प्रवक्ता हुकम सिंह गुड़ानाल, अध्यक्ष शेखर प्रजापत , अशोक लखारा,  नरेंद्र गर्ग अर्जीयाना,  कैलाश सिंह राजपुरोहित, राणाराम गर्ग थापण, आदि कार्यकर्ता  उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Column Right

Facebook