युवा कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में राहुल गांधी का जन्म दिन मनाया गया
byEk Aaina Bharat-
एक आइना भारत
सोजत कुलदीप सिंह
युवा कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में राहुल गांधी का जन्म दिन मनाया गया
आज दिनांक 19 जून को। अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जन नेता राहुल गांधी का जन्म दिवस युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनीष पालरिया के नेतृत्व में बहुत ही सादगी पूर्ण तरीके से सोजत सिटी में मनाया गया। इस अवसर पर मनीष पालरिया द्वारा छोटे क्षेत्र में कोरोना वोरियर्स सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया। साथ ही इन सभी लोगों को न्याय के द्वारा खाद्य सामग्री भी वितरित की गई। पालरिया ने बताया कि हाल ही में चीन हमले में शहीद हुए भारतीय जवानों की शहादत को देखते हुए राहुल गांधी ने अपना जन्म दिवस पर किसी भी प्रकार का आयोजन करने का आदेश नहीं दिया। इसको दृष्टिगत रखते हुए 200 जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री व सैनिटाइजर वितरित किया। इस मौके पर कांग्रेस नेता कमलेश शाह कला पार्षद मनीष सोलंकी, विशाल, मोहित,अर्जुन कुमार,गहलोत, अतुल भट्ट,गगन गहलोत आदि युथ कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे