कूरना का जसवंत सिंह 95.8 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में लहराया परचम

कूरना का जसवंत सिंह 95.8 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में लहराया परचम 


जसवंत ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 95.8 अंक हासिल किये,परिवार वालो ने मिठाई खिलाकर दी बधाई 



एक आईना भारत /अशोक राजपुरोहित 

पाली:कहते हैं कि हर कामयाबी के पीछे सच्ची लगन कड़ी मेहनत दृढ़ इच्छाशक्ति का हाथ होता है, इन्हीं जुमलो को सार्थक करते हुए आज कामयाबी का गगन छुआ है, कूरना के अशोक सिंह का पुत्र जसवंत ने| जिसने सीबीएसई 10वीं बोर्ड में 95.8 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में तीसरे स्थान पर  मेरिट में जगह बना कर अपने परिवार व गांव का गौरव बढ़ाया है| जसवंत के इस उपलब्धि पर परिवार जनों ने मुंह मीठा कर खुशी जताई| जसवंत सिंह पुत्र अशोक सिंह सोनीगरा पाली सेंट्रल एकेडमी विद्यालय का छात्र है| जिसने अपनी कड़ी मेहनत व माता-पिता एवं दादा-दादी तथा गुरुजनों के मार्गदर्शन में पढ़ाई कर सीबीएसई बोर्ड में 95.8 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में परचम लहराया है| जसवंत ने सीबीएसई  में अच्छे प्रतिशत अंक हासिल कर कूरना गांव ही नहीं अपितु पूरे पाली जिले में नाम रोशन किया है|  सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन अंक हासिल कर जिले में गांव का गौरव बढ़ाया था| इस उपलब्धि पर सभी ने जसवंत को दूरभाष पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी|  विद्यालय परिवार ने छात्र को बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी| परिवार जनो ने जसवंत को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। इस मौके पर दादा रघुनाथ सिंह,पिता अशोकसिंह , लाखनदेवसिंह और परिवार जन मौजूद रहे।
और नया पुराने