नरेगा का पूर्ववर्ती समय यथावत रखने पर जनप्रतिनिधियों एवं नरेगा श्रमिकों ने जताया मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार - शिशुपाल सिंह
-पाली/ सुमेरपुर, 19 जुलाई,
केंद्रीय बाल श्रम बोर्ड, भारत सरकार के पूर्व उपाध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिशुपाल सिंह निम्बाडा ने सुमेरपुर विधानसभा की निम्बाड़ा, सोनाई, प्रतापगढ़ आदी
ग्राम पंचायतों मे चल रहे मनरेगा कार्यों का दौरा किया जहा मनरेगा श्रमिकों, जनप्रतिनिधियो,सरपंचों, रोजगार सहायकों व ग्रामीणों ने पूर्ववर्ती समय पुनः यथावत करने पर हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया ओर साथ ही केंद्रीय बाल श्रम बोर्ड भारत सरकार के पूर्व उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाडा का स्वागत करते हुए आभार जताया, ओर बताया नरेगा का पूर्ववत समय यथावत रखने के लिए आपका अति विशेष सहयोग रहा जिसमे आपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए मुख्यमंत्री महोदय, अतिरिक्त मुख्यसचिव ग्रामीण विकास पंचायती राज ओर जिला कलेक्टर महोदय को नरेगा मजदूरों की समस्या से अवगत करवाया जिसकी वजह से राज्य सरकार ने जन हित के अनुरूप फैसला लिया, और नरेगा का समय सुबह 6 बजे से 1 बजे को परिवर्तन कर सुबह से 9 से 5 बजे कर दिया था जिससे इस भीषण गरमी में मजदूरों को काम करने में बहुत समस्या आरही थी तब सरपंचों, रोजगार सहायकों व नरेगा श्रमिकों ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिशुपाल सिंह निम्बाडा को अपनी समस्या बताई तब उक्त समस्या को माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा व ट्वीट किया ओर अतिरिक्त मुख्यसचिव व पाली जिला कलेक्टर को समस्या से अवगत कराते हुए समन्वय स्थापित रखा जिससे समय परिवर्तन के आदेश जरी हुए।
इस दौरान आज शिशुपाल सिंह निम्बाडा ने विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा किया ओर नरेगा मजदूरों, सरपंचों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतत्व में सरकार आम जन के हितों के अनुरूप काम कर रही है यह राज आम जन का है ,वर्तमान सरकार मजदूर, किसान, विद्यार्थी, मध्यम वर्ग सभी के हितों का ध्यान रख रही है ओर उन्हीं के अनुसार नरेगा का समय परिवर्तन किया गया साथ है निम्बाडा ने वर्तमान राज्य सरकार द्वारा जनहित की अनेकों योजनाओं पर प्रकाश डाला ओर सरपंचों से आग्रह किया कि ज्यादा से ज्यादा गरीब ,मजदूर आदि को राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया जाए इस दौरान सरपंच बलवंत सिंह एवं उपस्थित नरेगा श्रमिकों ने शिशुपाल सिंह निम्बाडा का आभार जताया ओर कहा कि सरकार ओर नरेगा मजदूरों के मध्य मध्यस्थता की भूमिका निभाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका है इसी की बदौलत समय परिवर्तन हुआ
इस दौरान यह रहे मौजूद निम्बाड़ा सरपंच बलवंत सिंह, रघुवीर सिंह, विक्रम सिंह, ओम् सिंह, मेट अरुणा कुम्पावत, मेट पार्वती वैष्णव, रोज़गार सहायक मंजु राजपुरोहित, राजू सिंह, अशोक कड़ेला, गणपतलाल, पिंकी शर्मा, पूजा, लीला चोधरी, ग्राम विकास अधिकारी सेषाराम, आदी ग्रामीण जन उपस्तिथ रहे।
Tags
pali