कल्याणपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह जसोल के देहांत पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।



*मारवाड़ में एम्स अस्पताल, आईआईटी तथा रेलवे ब्रॉडगेज लाइन जसवंत सिंह की देन।

सिवाना :-   पूर्व विदेश, वित्त, रक्षा मंत्री एवं मालानी के गौरव दिवगंत श्री जसवंत सिंह जसोल के देहांत पर मगरावटी व् कोरनावटी क्षेत्र के सर्वसमाज के प्रबुधजनों द्वारा कल्याणपुर पंचायत समिति मुख्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रखा गयाI  

उपस्थित प्रभुद्धजनों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री जसवंत सिंह जसोल की तस्वीर के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर तथा पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि I 

इस दौरान सेवादल के निवर्तमान प्रदेश संगठन मंत्री हुकम सिंह अजीत ने कहा की मालाणी के गौरव पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह जसोल जो कि युग पुरुष थे जिन्होंने मारवाड़ में एम्स अस्पताल, आईआईटी तथा मुनाबाब तक रेलवे ब्रॉडगेज लाइन जैसी जनकल्याणकारी सौगाते देकर स्वर्णिम इतिहास में अपना नाम दर्ज करवाया हैं जिसे युगों युगों तक याद रखा जाएगा।

इस दौरान नागाणा मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष उम्मेद सिंह अरबा, पूर्व प्रधान बाबू सिंह राजपुरोहित, कोरना सरपंच गुमान सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष टीला राम गोदारा, कल्याणपुर सरपंच दौलाराम कुआं, ओमप्रकाश सुथार, हीर सिंह चौहान, केवल दास वैष्णव, दौलत सिंह मुंगेरिया, रोशन खान छिपा, भजन गायक हरि सिंह बोराणा, डॉक्टर भवानी सिंह कालेवा, लुणाराम जीनगर, रूपाराम मेघवाल, हड़मत सिंह दहिमा, शैतान सिंह, महेंद्र सिंह सरवड़ी  करनाराम बागलोप, तेजपाल सिंह कालेवा, दिलीप देवासी, किशन सिंह अराबा, कुंदन दास वैष्णव, देवी सिंह सरवड़ी, नरपत सिंह ढाणी सांखला, शम्भू सिंह पिण्डारण, फिरोज खान,  साबिर सहित प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
और नया पुराने