कृषि मंडी युवा समिति सुमेरपुर की कार्यकारणी हुई गठित
एक आईना भारत।उम्मेदपुर
कृषि मंडी युवा कार्यकारणी की बैठक रविवार को जर्नल मीटिंग रामेश्वर महादेव मंदिर रामनगर प्रांगण में रखी गई जिसमें सर्वसहमिति से चुनाव पारित किए गए। हेमाराम देवासी को अध्यक्ष, उम्मेद मेड़तिया को उपाध्यक्ष, महेश पारख को सचिव, सुरेश परमार को कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। जिसमें समिति के पूर्व अध्यक्ष चौथाराम परमार, नरेश परमार, नरेश माली, रेवत सिंह, ओमप्रकाश बोराना, जयंतीलाल, संदीप गुप्ता, रमेश माली, अरविंद कुमावत, कांतिलाल परमार, पवन भाटी आदि उपस्थित रहे।
