जालोर में दर्दनाक लापरवाही: करंट से कर्मचारी की मौत, बेटे की खबर सुनकर आ रहे पिता हादसे में घायल

 जालोर में दर्दनाक लापरवाही:

 करंट से कर्मचारी की मौत, बेटे की खबर सुनकर आ रहे पिता हादसे में घायल



जालोर जिले के बालवाड़ा क्षेत्र में बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। एफआरटी टीम के कर्मचारी अखाराम मेघवाल की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अखाराम शटडाउन लेकर बिजली के पोल पर काम कर रहे थे, इसी दौरान पीछे से लाइनमैन द्वारा अचानक बिजली सप्लाई चालू कर दी गई, जिससे वे करंट की चपेट में आ गए।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बेटे की मौत की खबर सुनकर मौके पर पहुंच रहे पिता रूपाराम के साथ भी हादसा हो गया। रास्ते में उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनके दोनों पैर टूट गए। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस दोहरे हादसे से गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित लाइनमैन को हिरासत में ले लिया है। क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है और मामले की जांच जारी है।

और नया पुराने

Column Right

Facebook