राजस्थान में 7 दवाएं जांच में फेल, खांसी सिरप समेत कई दवाओं की बिक्री पर रोक

 राजस्थान में 7 दवाएं जांच में फेल, 

खांसी सिरप समेत कई दवाओं की बिक्री पर रोक




राजस्थान ड्रग कंट्रोल विभाग की जांच में 7 अलग-अलग कंपनियों की दवाएं गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरी हैं। इनमें खांसी की सिरप, एंटीबायोटिक और बैक्टीरियल इन्फेक्शन के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाएं शामिल हैं। विभाग ने इन दवाओं के संबंधित बैच की बिक्री पर तत्काल रोक लगा दी है।

ड्रग कंट्रोलर अजय फाटक के अनुसार, 1 से 15 अप्रैल के बीच प्रदेश के विभिन्न स्थानों से दवाओं के सैंपल लिए गए थे। जांच रिपोर्ट आने पर 7 दवाएं अमानक पाई गईं। इसके बाद विभाग ने सभी संबंधित स्टॉक को बाजार से हटाने और अन्य बैच की भी जांच के निर्देश दिए हैं।

जांच में सामने आया कि कुछ दवाएं बैक्टीरियल संक्रमण और खांसी के इलाज में उपयोग की जाती हैं, जबकि एक दवा गठिया व सूजन कम करने के लिए भी दी जाती है। ऐसे में इन दवाओं की गुणवत्ता में कमी को गंभीर माना जा रहा है।

विभाग ने फार्मा कंपनियों और दवा विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे संबंधित बैच की दवाएं तुरंत बिक्री से हटाएं। साथ ही आम लोगों को भी सलाह दी गई है कि यदि वे इन दवाओं का उपयोग कर रहे हैं, तो डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

ड्रग कंट्रोल विभाग ने स्पष्ट किया है कि मरीजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और दवाओं की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

और नया पुराने

Column Right

Facebook