मनोहर नेतरा अपहरण मामले को लेकर बेरोजगार एकीकृत राज.महा संघ के प्रदेश महासचिव ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

*मनोहर नेतरा अपहरण मामले को लेकर बेरोजगार   एकीकृत राज.महा संघ के प्रदेश महासचिव    ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

एक आईना भारत /  भरतसिंह राजपुरोहित अगवरी

  अगवरी  /     राजस्थान बेरोजगार  एकीकृत  महासंघ  के   प्रदेश महासचिव गिरिराज सिंह  चारण ने  मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बताया कि पाली जिले के सुमेरपुर तहसील के नेतरा गांव के 16 वर्षीय मनोहर राजपुरोहित नेतरा जिसका 23 नबंवर 2016 फालना  क्लासेस गया था जिसके बाद वापस घर नहीं लौटा अज्ञात लोगों ने मनोहर का अपरहण कर लिया जिसकी एफआईआर पुलिस थाना फालना मे 152 /2016 पर दर्ज हैं अपरहणकर्तोओ द्वारा कई बार फिरौती के लेटर भी घर पर भेजें गए घरवाले पच्चीस लाख रुपए लेकर उसी स्थान पर गए लेकिन वांह पर कोई नहीं मिला इस मामले में पूर्व में परिवार और सामाजिक संगठनों कलेक्टर से लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय तक सब से संपर्क किया लेकिन सिर्फ निराश हाथ लगी मनोहर अपने माता-पिता  की इकलौती संतान था तीन बहनों का माता-पिता का रो रो कर बुरा हाल हैक्योंकि 4 वर्ष बीत गए हैं लेकिन उसके बावजूद भी मनोहर का कुछ सुराग नहीं लगा सन 2018 में पूर्व की सरकार द्वारा सीआईडी जांच शुरू करवाई गई थी लेकिन उस बात को भी 2 वर्ष बीत जाने के बावजूद भी अभी तक मनोहर का कुछ पता नहीं लगा हैं मानवता के नाते आपसे हमारा विशेष अनुरोध हैं कि 4वर्ष बीत जाने के बावजूद भी राजस्थान पुलिस के हाथ खाली हैं मां- बाप का रो -रो कर बुरा हाल हैं 4 वर्षो के बावजूद भी मनोहर का पता नहीं लगने के कारण राजपुरोहित समाज मे ओर छतीस कौम मे गहरा रोष व्याप्त है आपसे अनुरोध है कि मनोहर अपरहण केस की सीबीआई जांच तुरंत प्रभाव से शुरू करवाई जाए जिससे 4 साल से निराश मां बाप और बहनो के जीवन में कुछ खुशियों के पल लौटे और उनके बेटे का कुछ पता लगे सीबीआई से जांच करवाने की मांग की हैं।
और नया पुराने

Column Right

Facebook