*मनोहर राजपुरोहित अपहरण मामला: नारी सम्मान संघटन कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सुन्दरी ठाकुर ने की सीबीआई जांच की मांग*
एक आईना भारत /अशोक राजपुरोहित
मुंबई / नारी सम्मान संघटन कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सुन्दरी ठाकुर ने राजस्थान के सबसे चर्चीत मनोहर राजपुरोहित अपहरण मामले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर इस मामले कि जांच सीबीआई को सौपने कि अपील की है, सुन्दरी ठाकुर ने राजस्थान पुलिस कि कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि राजस्थान पुलिस चार सालो से मनोहर राजपुरोहित का पता लगाने मे नाकाम रही है, जो कि काफी निंदनीय है, आखिर तीन बहनों का भाई मनोहर कहां है, और राजस्थान पुलिस और राजस्थान कि सीआईडी टीम उसका पता लगाने मे असफल क्यो रही है, क्या इसका जवाब प्रशासन के पास है? राजस्थान सरकार इस मामले कि जांच सीबीआई को देकर मनोहर का पता लगाये यही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मे अपील करती हूँ
