कोटखावदा अस्पताल में पूर्व मंत्री के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कंबल व फल वितरण किया
एक आईना भारत
चाकसू/अशोक प्रजापत:- चाकसू उपखंड क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटखावदा में राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री सपोटरा विधायक व रमेश मीणा के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को कोटखावदा कस्बें में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ब्लांक अध्यक्ष एस टी प्रकोष्ठ भरत लाल मीणा रलावता के नेतृत्व में मरीजो को फल व कंबल वितरण किए गए। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने चिकित्सा परिसर में 100 लोगों को कंबल वितरण करते हुए फल बांटे। इस अवसर पर चाकसू विधानसभा कांग्रेस महासचिव मुकेश कुमार शर्मा, कांग्रेस पर्यावरण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा कोहल्या, घासी लाल माड़िया, भगवानसहाय वर्मा, भरत मीणा बॉसडा, दयाराम गुजर्र, रामकृष्ण मीणा, आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
