रायथल सरपंच विमला कंवर राजपुरोहित ने उपस्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण के लिए जनप्रतिनिधियों जिला प्रशासन को लिखा पत्र

रायथल सरपंच विमला कंवर राजपुरोहित ने उपस्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण के लिए   जनप्रतिनिधियों जिला प्रशासन को  लिखा   पत्र

एक आईना भारत / भरतसिंह राजपुरोहित अगवरी

  15 मार्च को आमरण अनशन करने की दी चेतावनी

एक आईना भारत   / भरतसिंह राजपुरोहित अगवरी

       अगवरी / रायथल  सरपंच विमला कंवर राजपुरोहित ने     चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा जालौर जिला कलेक्टर जालोर सांसद जालोर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी आहोर उपखंड अधिकारी   आहोर विधायक इन सभी को पत्र लिखकर मांग की है कि  ग्राम पंचायत रायथल में उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति बहुत ही खराब है। जर-जर स्थिति में हैं, वर्षा का पानी भी टपकता हैं  रहने लायक नहीं हैं, कभी भी हादसा हो सकता हैं, दुर्घटना घटित  हो सकती हैं
यह उप स्वास्थ्य केंद्र 40 साल पुराना हैं इस पर कई वर्षों से ताला लगा हुआ है इसलिए एएनएम भी गांव मे किराये के मकान पर रहती हैं
                       जंजर उप स्वास्थ्य केन्द्र को तोडकर नया उप स्वास्थ्य केंद्र भवन बनवाने की स्वीकृति प्रदान करावे।
 अगर आहोर विधानसभा के रायथल गांव के  नवीन भवन का निर्माण करने की स्वीकृति चिकित्सा विभाग राजस्थान सरकार द्वारा जारी नहीं की जाती है  तो   15 मार्च 2021 को ग्राम पंचायत भवन रायथल आगे   हम सब ग्रामवासी अनिश्चितकालीन आमरण अनशन करेंगे जिस में होने वाली समस्त घटना की जिम्मेदारी राजस्थान सरकार और जिला प्रशासन जालोर की रहेगी   इस प्रकार के पत्र सभी को लिखकर मांग की है
और नया पुराने