भाजपा जिला कार्यालय पर सुनी मन की बात
जालौर भाजपा शीर्ष नेतृत्व जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली व मन की बात जिलासँयोजक अधिवक्ता सुरेश सोलंकी के निर्देशानुसार जिले के सभी मंडलों में मन की बात का लाइव प्रसारण सुना गया।नगर महामंत्री व पार्षद दिनेश महावर ने बताया कि भाजपा नगर मण्डल द्वारा भाजपा जिला कार्यालय पर मन की बात का लाइव प्रसारण जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग नगर परिषद सभापति गोविंद टाक के मुख्य आतिथ्य व नगर अध्यक्ष व मन की बात जिला संयोजक अधिवक्ता सुरेश सोलंकी की अध्यक्षता में सुना गया।कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य हरिशचन्द्र राणावत पार्षद हीराराम देवासी ग्रामीण मण्डल उपाध्यक्ष जबराराम माली जिला प्रतिनिधि राजकुमार चौहान गजेन्द्रसिंह सिसोदिया मुकेश राजपुरोहित जोगेश सैन परमवीर सिंह भाटी दिलीप सोलंकी उत्तमसिंह सहित कहि कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में देशवासियों को संबोधित किया। 'मन की बात' का यह 75वां संस्करण था। होली, कोरोना के बढ़ते मामलों और चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री मोदी 'मन की बात' में देशवासियों को कई मंत्र दिए और वैक्सीन लगाने की अपील की।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कृषि जगत में आधुनिकता समय की मांग है। कृषि क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए, किसानों की आय को दोगुना करने के लिए परंपरागत कृषि के साथ ही नए विकल्पों को अपनाना भी बेहद जरूरी है। पीएम मोदी ने कहा कि श्वेत क्रांति के दौरान इसे अनुभव किया गया है। उन्होंने कहा कि अब बी फॉर्मिंग भी ऐसा विकल्प बनता जा रहा है। बड़ी संख्या में किसान इससे जुड़ रहे हैं। दार्जिलिंग में लोगों ने हनी फॉर्मिंग का काम शुरू किया है।भारत के लोग दुनिया के किसी कोने में जाते हैं तो गर्व से कहते हैं कि वे भारतीय हैं। हम अपने योग, आयुवेर्द , दर्शन क्या कुछ नहीं है हमारे पास, जिसके लिए हम गर्व करते हैं। हमें नया तो पाना है, लेकिन साथ-साथ पुरातन गंवाना भी नहीं है। हमें बहुत परिश्रम के साथ अपने आस-पास मौजूद अथाह सांस्कृतिक धरोहर का संवर्धन करना है, नई पीढ़ी तक पहुचाना है।मोदीजी ने मन की बात में ओर भी कही बाते बताई।
Tags
jalore