राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर कि प्रदेश स्तरीय बैठक डाक बंगला जयपुर में आयोजित हुई




राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर  कि प्रदेश स्तरीय बैठक डाक बंगला जयपुर में आयोजित हुई
एक आईना भारत।उम्मेदपुर

 राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर के प्रदेश उपाध्यक्ष कपूराराम मीना हरियाली ने बताया कि प्रदेश स्तरीय बैठक डाक बंगला जयपुर में संगठन के प्रदेशाध्यक्ष केशव भाई कच्छावा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में प्रदेश सभाध्यक्ष छगनाराम गर्वां,प्रदेश उपसभाध्यक्ष मुन्ना राम सेवाल प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर प्रदेश उपाध्यक्ष सी आर मेहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष कपूराराम मीना,महामंत्री भागचंद पिंगोलिया,पुर्णाराम लाछड़ी,उम्मेद सुन्नीया , अतिरिक्त महामंत्री अर्जुन राम खोरवाल , सीताराम नारोलिया प्रदेश कोषाध्यक्ष नंद किशोर वर्मा ,पूर्व प्रदेश महामंत्री बाबू हंसमुख , धन्नाराम अठवाल ,संगठन मंत्री बाबूलाल चौहान, प्रदेश संयुक्त मंत्री बाबूलाल मीणा, पुरखाराम पंवार, हनुमान सहाय, गंगा राम,ओम शंकर गर्वा, ने  संगठन की मजबूती के लिए विचार व्यक्त करते हुए, शिक्षक समस्याओं और संगठन के संविधान के अनुसार चुनावी कार्यक्रम शीघ्र घोषित करने के साथ साथ बैठक में निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किए।
प्रदेशाध्यक्ष केशव कच्छावा के द्वारा हस्ताक्षरित सदस्यता रसीदों से जो अंशदान एकत्र किया गया या किया जा रहा है,उन जिलों से सदस्यता रसीद बुक मय अंशदान प्रदेश कोषाध्यक्ष या संगठन के बैंक खाते में जमा करवाने के लिए पाबंद करें,ओर संगठन विरोधीयों द्वारा प्रदेशाध्यक्ष केशव भाई के नाम पर चंदा वसूली करने वालों को रोका जाए।
संगठन की गत वर्षों की सदस्यता रसीद बुक मय प्रदेश अंशदान प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदकिशोर वर्मा को 31मार्च 2021तक जमा करवाने के लिए पर्यवैक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।
संगठन के नाम के दुरूपयोग पर रोक लगाई जाए।
संगठन का प्रदेश महासम्मेलन जोधपुर में करवाने का प्रस्ताव पारित किया गया, इसके लिए सम्मेलन संयोजक एवं जोधपुर जिला के कार्यकारी जिलाध्यक्ष धन्नाराम अटवाल  को मनोनीत किया गया।
और नया पुराने