भाजपा जालोर मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित, ज्योतिबा फुले की जयंती पुष्पांजलि अर्पित की





भाजपा जालोर मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित, ज्योतिबा फुले की जयंती पुष्पांजलि अर्पित की 
   
जालोर  भाजपा शीर्ष नेतृत्व व जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली के निर्देशानुसार भाजपा नगर जालोर की कार्यसमिति की बैठक का आयोजन रविवार को किया गया।नगर महामंत्री व पार्षद दिनेश महावर ने बताया कि कार्यसमिति बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष भभूतराम सोलंकी उपस्थित थे।बैठक में मुख्य अतिथि के नाते नगर परिषद सभापति गोविंद टाक उपस्थित थे।वही अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी ने की।विशिष्ठ अतिथि के नाते कार्यसमिति बैठक विधानसभा प्रभारी हरीशचंद्र राणावत उपस्थित थे। कार्यसमिति बैठक में भारत माता श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की तस्वीर व साथ ही देश के महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की जयंती पर तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।तत्पश्चात सामूहिक वंदे मातरम गान का गायन किया गया।गायन के बाद अतिथियों को दुपट्टा पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया। कार्यक्रम में मुख्यवक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष भभूतराम सोलंकी ने संगठन सशक्तिकरण पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। नगर अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी ने मंडल स्तरीय संगठन की गतिविधिया की जानकारी दी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए गत दिनों के कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की साथ ही संगठन को मजबूती देने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की बात कही। नगर परिषद सभापति गोविंद टाक ने राज्य की कांग्रेस सरकार की विफलताओं पर प्रकाश डाला। प्रभारी हरीश राणावत ने भाजपा है तो भरोसा है पर बात रखी।नगर उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने सभी का आभार धन्यवाद ज्ञापित  किया।बैठक का संचालन नगर महामंत्री व पार्षद दिनेश महावर ने किया  अंत मे बैठक में सभी ने सामूहिक राष्ट्र गान  का गायन कर समापन की।कार्यक्रम में नगर उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर रवि सोलंकी नगर महामंत्री दिनेश महावर रतन सुथार नगर मंत्री सूरजपाल गहलोत सुदर्शन व्यास ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ललित महावर पूर्व नगर अध्यक्ष छगनलाल रामावत महेंद्र मुणोत युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष सुरेश चौधरी ओबीसी मोर्चा  नगर अध्यक्ष दिलीप सोलंकी,एस टी मोर्चा नगर अध्यक्ष मनोहर राणा पार्षद हीराराम देवासी राजेन्द्र टाक नन्दकिशोर सोनी दिनेश बारोट मदनलाल जैन  गजेंद्र सिंह सिसोदिया परमवीर सिंह भाटी दिलीप भट्ट बगदाराम मेगवाल उत्तम सिंह पारस बारूपाल सहित कहीं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

और नया पुराने