एक आईना भारत
पाली सिटी,
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) अराजनैतिक संगठन पाली जिला के महासचिव पद पर मांगुसिंह दुदावत को नियुक्त
पाली सिटी,भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) अराजनैतिक संगठन पाली जिला के महासचिव पद पर मांगुसिंह दुदावत को नियुक्त किया गया। जिला अध्यक्ष मदनसिहं जागरवाल ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) अराजनैतिक के प्रदेशाध्यक्ष राजाराम मील के निर्देशानुसार पाली शहर के जुझारू, कर्मठ, संघर्षशील, नेक, संगठन के प्रति निष्ठावान किसान नेता मांगुसिहं दुदावत को जिला कार्यकारिणी में महासचिव पद पर नियुक्त किया गया। साथ ही निर्देश दिया कि संगठन को मजबूत करने में समर्पित रहेंगे पाली शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के किसान हितों को पुरजोर तरीक़े से उठाकर कर किसानो को सम्मान दिलायेंगे। मांगुसिंह दुदावत को महासचिव नियुक्त करने पर घोसी रफीक चौहान, जीवराज चौहान, विजेन्द्र सिंह गेहलोत, बाबूलाल कीर मानपुरा भाखरी, लादुराम जाट मण्डिया, किस्तुरराम चौकिदार पुनायता, मीठालाल पटेल, रिषी पुरी, भेराराम महाबार, कैलाश काबली, ओमसिहं पुनायता, घीसुलाल सिरवी, खिमसिहं गिरादडा, दलपत सिंह राजपुरोहित, शंकरलाल पटेल, प्रकाश माली ने खुशी जाहिर करते हुए प्रदेशाध्यक्ष राजाराम मील, पाली जिलाध्यक्ष मदनसिहं जागरवाल का आभार व्यक्त किया।
Tags
pali