भारतीय जनता पार्टी जालौर के जिला कोषाध्यक्ष पद पर मुणोत नियुक्त किया



भारतीय जनता पार्टी जालौर के जिला कोषाध्यक्ष पद पर मुणोत नियुक्त किया 

जालौर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन द्वारा भारतीय जनता पार्टी जालौर के जिला कोषाध्यक्ष पद पर एडवोकेट महेन्द्र कुमार मुणोत को मनोनीत किया है। प्रदेश भाजपा से जारी सूची के अनुसार वरिष्ठ जनसंघी एवं भारतीय जनता पार्टी जालौर के पूर्व जिलाध्यक्ष, लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय चंपालालजी मुणोत के सुपुत्र महेंद्र कुमार मुणोत को भाजपा जिला जालौर के कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। मुणोत इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता होने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी काफी सक्रिय है वर्तमान में मुणोत जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष, बार एसोसिएशन के पुस्तकालय अध्यक्ष, प्रधानमंत्री श्री मोदीजी की कार्य योजना संकल्प से सिद्धि नवभारत निर्माण योजना के जोधपुर संभाग संयोजक , लोकतंत्र सेनानी संघ के जिलाध्यक्ष,पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के जिलाध्यक्ष सहित अनेकों सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए हैं साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व सह जिला प्रमुख, रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति के पूर्व सदस्य के रूप में कई संगठनों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सामाजिक सेवा के लिए पूर्व में कई बार जिला प्रशासन एवं विभिन्न संगठनों द्वारा जिला एवं राज्य स्तर पर सम्मानित हो चुके है। मुणोत के भाजपा कोषाध्यक्ष मनोनीत होने पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है एवं इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया,प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, राज्य सभा सांसद राजेन्द्र गहलोत,प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा, रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल, जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, जिला प्रभारी घनश्याम डागा, राष्ट्रीय परिषद सदस्य रविन्द्रसिंह बालावत का आभार प्रकट किया है। मुणोत के मनोनयन पर जिला प्रमुख राजेश भील, नगर परिषद सभापति गोविंद टाक, जिला महामंत्री पुखराज राजपुरोहित,भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेश सोलंकी, नगर महामंत्री,पार्षद दिनेश महावर, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष धुकाराम पुरोहित, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गजेंद्रसिंह सिसोदिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू सोलंकी, जिला मंत्री सुशीला सेन, पूर्व पार्षद भैरूसिंह गुर्जर, उपसभापति अंबालाल व्यास,पूर्व ओबीसी जिलाध्यक्ष ललित महावर,पार्षद दिनेश बारोट,महेश भट्ट, राजेन्द्र टांक,हीराराम देवासी, भरत भादरू,भाजपा आईटी संयोजक अमन देवेन्द्र मेहता, एबीवीपी के पूर्व प्रदेश सहमंत्री मुकेश राजपुरोहित,नगर मंत्री सूरजपाल माली, विधानसभा प्रभारी हरीश राणावत,युवा नेता परमवीर सिंह भाटी,भाजपा नेता शंकर भादरू,ने हर्ष व्यक्त किया है ।
और नया पुराने