भाजपा के महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सोलंकी ने अपने जन्मदिन पर पौधारोपण कर मनाया
जालौर दिनांक 30-7 -2021 शुक्रवार को नगर परिषद जालोर की पुर्व उपाध्यक्ष एवं पुर्व प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष व भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजु सोलंकी ने अपना जन्मदिन भाजपा कार्यालय आहोर में कोरोना महामारी के चलते बड़ी ही सादगी से मनाया जिसमें विधायक छगनसिहं, पुर्व राज्य मंत्री भूपेन्द्र दैवासी मौजुद रहे अपने इस खास दिन को यादगार रखने के लिए सोलंकी ने पौधारोपण भी किया व इसके बाद सोलंकी ने नगर परिषद जालोर में भी पौधारोपण किया जिसमें महिपाल सिहं आयुक्त नगर परिषद जालोर ,गोविन्द टाँक सभापति नगर परिषद जालोर मौजुद रहे । सोलंकी ने बताया कि पेड़ पौधों से ऑक्सीजन प्राप्त होती है ओर कोरोना काल में आप सब ने ऑक्सीजन की कमी को बखुबी देखा है की बिना ऑक्सीजन के अस्पतालों में मरीजों की हालत कितनी गम्भीर होती है।पौधे लगाने का आहवान किया और पौधारोपण कर बताया कि इससे पर्यावरण शुध्द होता है ओर अगर हम चाहते हैं कि हमारी आने वाली पीढ़ीया स्वच्छ वातावरण में साँस ले तो आज से हमें अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ लगाने का संकल्प लेना होगा। सोलंकी ने जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण कर बताया कि अमूमन सभी धर्मों में पर्यावरण सरश्रण को महत्व दिया है। भारतीय सस्कृति में पेड़ पौधों को पुजा जाता है । विभिन्न वृश्रा में देवताओं का वास माना जाता है। इसके अलावा अनेक पौधें ऐसे हैं जो पूजापाठ मैं काम आते हैं अन्त में सोलंकी ने बताया कि पौधारोपण बहुत जरूरी है,पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो हम भी सुरक्षित रहेंगे । इस अवसर पर नगर अध्यक्ष हकमाराम प्रजापत,ईशवर सिंह थुम्बा, हरिश औझा, आशीदेवी, एस.टी.जिलाध्यक्ष मिश्रिमल मेघवाल, बंशीलाल नगर अध्यक्ष, दिनेश महावर पार्षद व पुर्व पार्षद भरत मेघवाल उपस्थित रहें ।
Tags
jalore