युवा मोर्चा ने जिलेभर में रक्षाबंधन का महापर्व सेवा बस्ती एवं कोरोना वारियर्स के साथ मनाया
जालोर भारतीय जनता युवा मोर्चा जालोर ने भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा एवं जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह राव के निर्दशानुसार भाईचारे एवं प्रेम का महापर्व रक्षाबंधन महापर्व पर युवा मोर्चा ने जालोर जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसमें सेवा बस्तियों में फलों का वितरण, रक्षा सूत्र बांधना, मिष्ठान्न एवं बिस्किट का वितरण किया गया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह सिसोदिया ने बताया की प्रदेश के निर्दशानुसार भाजयुमो पदधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने मण्डल तथा बूथ स्तर पर विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किये गये। जिसमें जलोर नगर कार्यकर्ताओं के साथ सेवा बस्ती में जाकर रक्षा सूत्र बांध कर उन्हे आश्वस्त किया की भाजयुमो जालोर उनके सुख दुःख की घडी़ में सदैव उनके साथ रहेगा। साथ ही आहोर ,भीनमाल , रानीवाड़ा विधानसभा में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जिसके अंतर्गत सुरक्षाकर्मी , चिकित्साकर्मी एवं कोरोना वॉरियर्स को रक्षासूत्र बांध कर उनका आभार प्रकट किया , वही भाजयुमो नगर महामंत्री एवं पार्षद दिनेश बारोट ने छोटे- छोटे बच्चों को रक्षाबंधन पर्व का महत्व समझाया और बच्चों को उत्साह वर्धित किया एवं इस त्यौहार के बारे में जानकारी दी एवं प्रदेश में माननीय वडाप्रधान मोदी जी के नेतृत्व में चल रही सरकारी योजनाओं के बारे में परिवारों को अवगत कराया साथ में वंदे मातरम भारत माता की जय एवं बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ संस्कार का भी ज्ञान एवं संस्कार की किताबें पढ़ने के लिए प्रेरित किया ,इस कार्यक्रम में, जिला कोषाध्यक्ष हेमेन्द्रसिंह बगेड़िया, भाजयुमो जिला कार्यकारिणी सदस्य अचलसिंह परिहार, भाजयुमो नगर महामंत्री एवं पार्षद दिनेश बारोट, नगर उपाध्यक्ष जोगेश सेन एवं उन्य उपस्थित रहै।
Tags
jalore