युवा जब ठान लेता है तो है असंभव संभव हो जाता है- खिलेरी



युवा जब ठान लेता है तो है असंभव संभव हो जाता है- खिलेरी

 मरुधर आईना  / 

सेड़वा- भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य अनंतराम खिलेरी ने कहा कि युवा जब दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ में कोई कार्य ठान लेता है तब असंभव भी संभव हो जाता है युवा के अटल निश्चय के सामने कोई भी ऐसा कार्य नहीं है जो संभव नहीं है असंभव को संभव करने के लिए व्यक्ति के पास में अटल निश्चय और दृढ़ इच्छा शक्ति होनी चाहिए। दृढ़ इच्छा शक्ति व्यक्ति की राह में कभी बाधा नहीं आने देती है बाधाओं को चीर कर आगे चलने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति ही सबसे आधारभूत रेखा है जिसके द्वारा व्यक्ति अपने लक्ष्य तक पहुंच सकता है।
        भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा सेड़वा मंडल के प्रवक्ता कृष्ण कुमार धेतरवाल ने बताया कि अनंत राम खिलेरी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य सदस्य मनोनीत होने के बाद पहली बार श्री गुरु जंभेश्वर मंदिर, बाबा रामदेव मंदिर एवं शिव शंकर भोलेनाथ मंदिर सोनड़ी में दर्शन कर के बाद अमृता देवी उद्यान श्री गुरु जंभेश्वर मंदिर सोनरी के प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी को मैं मेरी ईमानदारी मेहनत लगन और आप सब की प्रेरणा से उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा अगर युवा मेरा साथ देंगे तो मैं पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेवारी को बखूबी से निभा पाऊंगा क्योंकि युवा ही ऐसी ताकत है जो किसी भी कार्य को करने में कभी भी पीछे नहीं हटते भारत की युवा शक्ति के बल पर ही भारत पुनः विश्व गुरु की ओर अग्रसर हो रहा है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पुरखाराम मांजू ने कहा कि अनंत की पार्टी के प्रति सेवा भाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्या ने बहुत बड़ी जमवारी देते हुए राष्ट्रीय कार्यसमिति में लिया है।  युवाओं की आप पर निगाहें टिकी हुई है आप युवाओं के प्रेरणा स्रोत हो आप से प्रेरणा लेकर युवा आगे बढ़ेंगे देश और पार्टी को मजबूत करेंगे ऐसी हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है।ग्राम पंचायत सोनड़ी के सरपंच भारमलराम खिलेरी ने कहा कि सोनड़ी की इस पवित्र पावन धरा पर जन्मा,पढा, बड़ा हुआ और मंजिल की ओर चला।व्यक्ति के मन में निस्वार्थ भाव से सेवा भाव हो और जीवन में आगे बढ़ने की ललक हो तो कोई भी कार्य उस व्यक्ति के लिए असंभव नहीं है व्यक्ति अपने जीवन में अपनी विचारधाराओं को लेकर अगर आगे बढ़ता है तो हर कोई उसकी मदद करने के लिए चार कदम साथ में चलता है। सरपंच ने कहा कि हमें हमारे लाल पर में गर्व हैं। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य बने हैं जो बहुत बड़ी उपलब्धि है।सरपंच ने बताया कि युवा  जब राजनीतिक सामाजिक धार्मिक क्षेत्र में अगर प्रगति करता है उस देश का भविष्य उज्जवल है। भारतीय किसान संघ के जिला कोषाध्यक्ष दयाराम थोरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अनंतराम पर जो विश्वास किया है उस विश्वास के साथ में बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है उस जिम्मेदारी को चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए आप आगे बढ़े साथ ही आपने जिला अध्यक्ष आदुराम मेघवाल, मंत्री कैलाश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्या और माननीय प्रधानमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सीमांत क्षेत्र के एक छोटे से गांव में एक युवा को जो जिम्मेदारी दी है उसको बखूबी के साथ हमें पूर्ण लगन के साथ है निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पुरखाराम मांजू, सोनड़ी सरपंच भारमराम खिलेरी, बिश्नोई समाज सेवा समिति सोनड़ी के कोषाध्यक्ष सुखराम खिलेरी, सेवानिवृत्त शिक्षक पांचाराम खिलेरी, सोनड़ी उपसरपंच फुसाराम मेघवाल, भारतीय किसान संघ के जिला कोषाध्यक्ष दयाराम थोरी,केसरा राम गोदारा, निंबाराम मेघवाल, वार्ड पंच भागीरथ मांजू,व्यवस्थापक राजूराम मांजू, धर्माराम चौधरी, जंभेश्वर उच्च माध्यमिक विद्यालय के निदेशक जगदीश मांजू, कृष्णकुमार धेतरवाल, रतनलाल ढाका,पप्पसा मांजू, वीरमाराम खीचड़, सुरेश कुमार मांजू, भारतीय जनता पार्टी मंडल महामंत्री बाबूलाल तेतरवाल, तुलसाराम जावंर,पदमाराम मेघवाल, वरींगाराम मेघवाल, बाबूलाल मेघवाल, विरदाराम मेघवाल,बिश्नोई युवा मोर्चा जयपुर के अध्यक्ष राकेश कुमार खीचड़, भंवरलाल गोदारा, कौसलाराम खिलेरी,सदराम तेतरवाल, सुरेश कुमार धेतरवाल, चौथाराम खिलेरी, हीराराम, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष रामजीवन खिलेरी, सोनाराम खिलेरी, आशीष जाणी, पुनमाराम खिलेरी, हरीकिशन खिलेरी, मांगीलाल खिलेरी, मालाराम खीचड़, राजस्थान संविदा कर्मी संघ सेड़वा ब्लॉक अध्यक्ष जयकिशन गोदारा, मानाराम मांजू, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त व्याख्याता सुखराम खिलेरी ने किया।
और नया पुराने