फसल खराबे के सर्वे में पाया शत प्रतिशत फसलों में नुकसान
सर्वे टीम ने अधिसूचित फसलों का किया रेंड़म सर्वे
जालोर जिला कलेक्टर के आदेशानुसार तहसीलदार द्वारा गठित टीम एवं तैयार सर्वे शेड्यूल अनुसार अधिसूचित फसलों का रेंड़म सर्वे कार्य शुरू किया गया। जिले में कम वर्षा की स्थिति को देखते हुए खरीफ 2021 की फसल उत्पादन प्रभावित होने की पूर्ण संभावना के दृष्टिगत जिला कलेक्टर द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत बीमित कृषकों को तत्काल लाभ देने के लिए प्रावधानानुसार आन अकाउंट पेमेंट ओन क्लेम ड्यू टू मिड़ सीजन एडवर्सिटी के तहत अधिसूचित फसलों का रेंडम सर्वे के लिए राजस्व विभाग के पटवारी, गिरदावर, कृषि विभाग के कृषि पर्यवेक्षक एवं सहायक कृषि अधिकारी, बीमा कंपनी के प्रतिनिधि एवं कृषक की संयुक्त टीम द्वारा सर्वे किया गया। सर्वे टीम द्वारा खसरों का सर्वे करते समय सर्वे के समय सर्वे नोट केम एवं गूगल फोटो एप का प्रयोग करते हुए डिजिटल साक्ष्य संकलित कर सर्वे किया गया। प्रशासनिक टीम द्वारा कंवला, चवरड़ा और सुगालिया सिंधलान गांव में मूंग, तिल, ग्वार की फसल का सर्वे किया गया। इसमें मूंग व तिल व ग्वार की फसल में 100% खराबा पाया गया। इसी प्रकार गांव में फसलों में 100% के करीब खराबा पाया गया। इस मौके प्रशासनिक टीम के आरआई, पटवारी सीता रानी, कृषि पर्यवेक्षक, बीमा प्रतिनिधि, सरपंच शैलेन्द्र सिंह राठौड़, छोग सिंह खींची, भंवर सिंह राठौड़, विक्रम सिंह, जोर सिंह, कुयाराम, छतर सिंह, भोपाल सिंह, भंवर सिंह सहित कई काश्तकार मौजूद रहे।
Tags
jalore