नवरात्रा पर हुई घट स्थापना एवं महाआरती गोहितार्थ एवं जन कल्याणार्थ 1008 बीज मंत्रो के साथ यज्ञ में दी आहुतियाँ

नवरात्रा पर हुई घट स्थापना एवं महाआरती
गोहितार्थ एवं  जन कल्याणार्थ 1008 बीज मंत्रो के साथ यज्ञ में दी आहुतियाँ

मरुधर आईना / नागौर 

नागौर  विश्व स्तरीय गो चिकित्सालय में शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर घट स्थापना की गई। गो चिकित्सालय के व्यवस्थापक श्रवणराम बिश्नोई ने बताया गोभक्तों की उपस्थिति में शुभ मुहुर्त में पं. हरेन्द्र गौड़ एवं पं. धर्मेन्द्र शर्मा ने मन्त्रोंचारण कर विधि-विधान के साथ माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना, हवन व महाआरती की गई।इस दौरान गो चिकित्सालय के अध्यक्ष महेन्द्र सांखला, महाराष्ट्र से घनश्याम झंवर, मीरा झंवर, प्रथमेश झंवर व अनेेक भक्तों ने माँ जगजननी अम्बे की गोहितार्थ एवं कोरोना की तीसरी लहर से बचाव व जन कल्याणार्थ 1008 बीज मंत्रो के साथ यज्ञ में आहुतियाँ दी एवं माँ अम्बे से प्रार्थना की। पश्चात् महेन्द्र सांखला ने बताया कि नवरात्रि के अवसर पर माँ दुर्गा की नव शक्तियों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चन्द्रघण्टा, कूश्माण्डा, स्कन्दमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, सिद्धिदात्री इत्यादि रूपों के बारे में बताया और कठोर साधना करने पर इन 9 दिनों में व्यक्ति के शरीर में कई प्रकार के परिवर्तन आते है और माँ भगवती का आशीर्वाद बना रहता है। सभी संकट दूर होते है व सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। इन 9 दिनों में जो व्यक्ति माँ दुर्गा का ध्यान कर, रोग निवारण के लिए- रोगानशेषानपहंसि तुष्टा रुष्टा तु कामान सकलानभीष्टान्। त्वामाश्रितानां न विपन्नराणां त्वामाश्रिता हाश्रयतां प्रयान्ति।, धन प्राप्ति, पुत्र के लिए, विश्व शान्ति के लिए इत्यादि अनेक  मन्त्रोचारण के साथ यज्ञ में आहुतियाँ देने से व्यक्ति की मनवांछित इच्छा पूरी होती है। इस मौके पर नागौर सहित आस-पास के दर्जनों गाँवों के गोभक्तों ने घट स्थापना में भाग लेकर माँ दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त किया।
और नया पुराने