चाकू से काटा युवती का गला:साथ चलने से मना किया तो सरेआम काट दिया गला, लोगों के आने पर भाग छूटा


पाली - रानी रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह करीब आठ बजे एक युवक ने युवती
पर चाकू से वार कर उसका गला काट दिया। उसे गंभीर हालत में पाली के बांगड़
हॉस्पिटल में भर्ती करवाया जहां उसका उपचार जारी है। फालना GRP चौकी के
हेड कांस्टेबल अमर सिंह ने बताया कि बिहार के घनश्यामपुर (दरभंगा) निवासी
20 वर्षीय खुशबू पुत्री सुरेश मंडल रानी में ब्यूटी पॉर्लर चलाती है। वह
पांच-छह दिन पहले ही अपने किसी फ्रेंड के जरिए रानी में आई ओर यहां
ब्यूटी पार्लर शुरू किया। करीब दो साल पहले उसने पटना (बिहार) निवासी
अखिल कुमार पुत्र गुड्डू पुत्र सुरेश कुमार से शादी की लव मैरीज की थी।
दोनों में नहीं बनी तो खुशबू उससे अलग हो गई। करीब पांच-छह दिन पहले वह
रानी आई ओर यहां ब्यूटी पॉर्लर लगाया। इसका पता चलने पर उसका पूर्व पति
अखिल कुमार शनिवार सुबह ट्रेन से रानी पहुंचा। उसने खुशबू को मिलने
बुलाया। दोनों ने साथ बैठकर चाय पी। खुशबू को उसने साथ चलने को बोला। मना
कर खुशबू जाने लगी तो उसे जान से मारने की नीयत से चाकू से उसका गला काट
दिया। बचने के प्रयास में खुशबू के हाथ की एक अंगूली पर चाकू से चोट आई।
युवती के चिल्लाने में लोग उसकी तरफ भागे तो आरोपी भाग निकला। GRP फालना
ने पीड़ित खुशबू की रिपोर्ट पर आरोपी अखिल कुमार के खिलाफ मामला दर्जकर
जांच शुरू की।

माता-पिता की मौत हो चुकी है

पीड़िता खुशबू ने बताया कि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह अकेली
रानी में रहती है। करीब पांच दिन पहले ही अपने दोस्त के जरिए रानी में
शिफ्ट हुई। वह यहां ब्यूटी पॉर्लर चला रही थी।
और नया पुराने

Column Right

Facebook