पत्नी की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या की:बीच-बचाव करने आई सास को भी अधमरा कर भागा, पीहर में रह रही थी विवाहिता

पाली के बांगड़ हॉस्पिटल के ट्रोमा वार्ड में स्टेक्चर पर पड़ी दरियादेवी की बॉडी।


#pali

 पीहर में रह रही पत्नी की लाठियों से पीट-पीटकर पति ने हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आई बुजुर्ग सास को भी जमकर मारा। सामने आया है कि, शादी के बाद से ही आरोपी अपनी से पत्नी से झगड़ा करता था। इससे परेशान होकर पीहर आ गई थी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

खिंवाड़ा SHO जयसिंह ने बताया कि गुड़ा गोपसिंह (घाणेराव) के रहने वाली दरिया देवी (22) पुत्री परताराम भील की शादी करीब 2 साल पहले बडरा गांव (कुम्भलगढ़) निवासी सुरेश भील से हुई थी। शादी के बाद से वह उससे मारपीट करता था। इससे परेशान होकर पिछले करीब एक साल से वह पीहर में थी। महिला बुधवार को लापी गांव में अपनी मां वरजुरी देवी (50) के साथ खेत में काम कर रहे थी। इस दौरान उसका पति सुरेश आया और साथ चलने की बात कही। महिला के मना करने पर नाराज होकर सुरेश ने अपनी पत्नी के सिर पर लाठी से एक के बाद एक कई वार किए। बेटी को बचाने आई बुजुर्ग मां वरजुरी पर भी लाठी से हमला कर दिया। हमले में दोनों के हाथ फेक्चर हो गए। दोनों को मरा हुआ समझ आरोपी मौके से भाग गया। परिजन दोनों को बांगड़ हॉस्पिटल लाए। जांच के बाद दरिया को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घायल मां का इलाज चल रहा है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर फरार आरोपी पति की तलाश शुरू की है।


पाली के बांगड़ हॉस्पिटल के ट्रोमा वार्ड में बैठी घायल वरजुरी देवी।


शादी के बाद से पत्नी से करता था मारपीट
करीब दो साल पहले सुरेश से दरिया देवी की शादी हुई थी। आरोपी सुरेश पेशे से ड्राइवर था और नशा करता था। परिवार का कहना है कि, शादी के कुछ महीने बाद से ही वह दरिया देवी के साथ मारपीट करने लग गया था। इस पर वह दो-तीन बार पीहर आकर बैठ गई। बाद में समाज के लोगों की समझाइश के बाद ससुराल भी भेजा लेकिन सुरेश अपनी आदतों से बाज नहीं आया। पति से परेशान दरिया देवी पिछले करीब एक साल से अपने पीहर में रह रही थी। लापी गांव में मृतका के माता-पिता एक खेत में मजदूरी करते थे। बुधवार का आरोपी यहां दरिया देवी को लेने आया। मना किया तो लाठी से पीट-पीट उसकी हत्या कर फरार हो गया।


और नया पुराने

Column Right

Facebook