जालोर में ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल खत्म, 10 दिन में कार्रवाई का भरोसा

 जालोर में ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल खत्म, 

10 दिन में कार्रवाई का भरोसा



जालोर में ग्रेनाइट स्लरी परिवहन को लेकर पिछले दो दिनों से चल रही ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल शनिवार को समाप्त हो गई। पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपियों के खिलाफ 10 दिन के भीतर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने और अवैध वसूली के मुद्दे पर सहमति बनने के बाद ट्रांसपोर्टर्स ने काम पर लौटने का फैसला लिया।

दरअसल, बुधवार रात जालोर से गुजरात के मोरबी जा रहे ट्रकों को रास्ते में कुछ असामाजिक तत्वों ने रोक लिया था। आरोप है कि ड्राइवरों पर 800 रुपए की पर्ची कटवाने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर बदमाशों ने ड्राइवरों के साथ मारपीट की और ट्रकों के शीशे तोड़ दिए।

घटना के विरोध में ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष शैतान सिंह के नेतृत्व में 500 से अधिक ट्रक खड़े कर दिए गए थे। गुरुवार को आक्रोशित ड्राइवरों ने जालोर-बागरा हाईवे जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। ट्रांसपोर्टर्स का कहना था कि कोर्ट और प्रशासन की रोक के बावजूद स्लरी के नाम पर अवैध वसूली जारी है।



पुलिस और प्रशासन के साथ हुई वार्ता में कई बिंदुओं पर सहमति बनी। जालोर कोतवाली पुलिस ने 10 दिन के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया है। वहीं, ग्रेनाइट एसोसिएशन द्वारा काटी जाने वाली पर्ची की दर 800 रुपए से घटाकर 400 रुपए करने पर भी सहमति बनी।

ट्रांसपोर्टर्स के अनुसार, ग्रेनाइट स्लरी परिवहन को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुके हैं, लेकिन इस बार प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद स्थिति फिलहाल सामान्य हो गई है।


अलग खबर: स्लरी वसूली को लेकर हमला, ड्राइवरों से मारपीट

जालोर से गुजरात के मोरबी जा रहे ग्रेनाइट स्लरी से भरे ट्रकों पर हमले का मामला सामने आया है। बुधवार रात कुछ बदमाशों ने रास्ते में ट्रकों को रोककर अवैध वसूली की कोशिश की।

बताया जा रहा है कि ड्राइवरों पर 800 रुपए की पर्ची कटवाने का दबाव बनाया गया। मना करने पर आरोपियों ने ड्राइवरों के साथ मारपीट की और एक ट्रक के शीशे फोड़ दिए। इस घटना के बाद ट्रांसपोर्टर्स में भारी आक्रोश फैल गया।

घटना के विरोध में 500 से ज्यादा ट्रक खड़े कर दिए गए और हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया गया। ट्रांसपोर्टर्स ने आरोप लगाया कि स्लरी के नाम पर लगातार अवैध वसूली की जा रही है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

और नया पुराने

Column Right

Facebook