चाकसू/संवाददाता - अशोक प्रजापत
चाकसू / अशोक प्रजापत- चाकसू उपखण्डं क्षेत्र कोटखावदा में बिजली विभाग के सहायक अभियंता आशीष शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते सरकार द्वारा लोगों को विभिन्न प्रकार से राहत प्रदान की जा रही है इसी प्रकार जयपुर डिस्कॉम की ओर से कृषि एवं घरेलू उपभोक्ताओं को 31 मई से पहले बिजली बिल जमा करवाने पर आगामी जून माह के बिल में 5 फ़ीसदी छूट दी जाएगी इसके साथ ही अन्य श्रेणियों के बिल जमा करवाने पर 1 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। लॉकडाउन के चलते सभी उपभोक्ताओं की रीडिंग लेना संभव नहीं है इसलिए ऐसे क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को पिछले चार माह के आधार पर बिल जारी कर दिए गये। उपभोक्ता किसी प्रकार की शिकायत होने पर अपने मीटर की रीडिंग सहित फोटो खींचकर मोबाइल नंबर 9413378392 पर भेज सकते हैं साथ ही ऐमनेस्टी योजना व मांग पत्र जमा करवाने की अवधि भी 1 जून 2020 तक बढ़ा दी गई है। साथ ही आप ऑनलाइन,नेट बैंकिंग, फोन पे, पेटीएम से भी बिल जमा करा सकते हैं