कस्बे में दिनभर छाया रहा सन्नाटा, चिकित्सा दल ने किया घर घर सर्वे



सोजत रोड/ललित तिवारी.  कस्बे में कोरोना के 7 मरीज मिलने के दूसरे दिन पुलिस प्रशासन मुस्तेद रहा। जिससे सन्नाटा छाया रहा। वही चिकित्सा विभाग ने 15 टीमें बनाकर घर-घर पहुंचकर मरीजों के संपर्क में आए लोगों के सेम्पल लिए।
मरीज के घर से 3 किलोमीटर तक कनेक्टमेंट जोन व 5 किलोमीटर तक बफर जोन बनाकर संपर्क में आए गए व्यक्तियों के चिकित्सा विभाग ने स्किनीग  कर सैंपल लिए।
सोजत रोड़ चिकित्सा  प्रभारी डॉ एन के विजयवर्गीय ने जानकारी देते हुए बताया कि भाट मोहल्ले में मरीजों के संपर्क में  41 लोग  आए उसमें से 26 लोगो के सैंपल लिए गए हैं जांच के लिए पाली भेजे गए एवं नाथों की प्याऊ पर पॉजिटिव पाए  गए मरीज के संपर्क में आए 15 लोगों के भी सैंपल  लिए  जायेगे व  पाली जांच के लिए भेजे जायेंगे।
 चिकित्सा विभाग अलर्ट है बाहर से आने वाले लोगों के जिनके घर पर   होम कोरोन्टाईन सुविधा नहीं होने पर उन लोगों को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोजत रोड में क्वॉरेंटाइन किया जाएगा।
चिकित्सा विभाग द्वारा बनाई गई 15 टीमों द्वारा घर-घर सर्वे कर, 60 वर्ष से ऊपर आयु के लोगों की  सूची  जिनके    सर्दी जुकाम खांसी बुखार  के लक्षण वाले  लोगों की  सूची  भी  अलग से बनाई जा रही है ।
अगर कोई  सिम्टम्स पाया गया तो  इनके भी सैंपल लेकर  जाच के लिए  भेजे जाएंगे।
ग्रामीणों को बार-बार जागरूक किया जा रहा है घर से बाहर नहीं निकले मुंह पर मास्क लगा हुआ रखें बार बार साबुन से हाथ धोए सोशल डिस्टेंस का पालन करें साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें ।
चिकित्सा  प्रभारी डॉ एन के विजयवर्गीय ने आमजन से अपील की होमकोरन्टाईन किए गए व्यक्ति अपने घर से बाहर नहीं निकले प्रशासन का सहयोग करें होमकोरन्टाईन का उल्लंघन करने पर  कड़ी कार्रवाई की जाएगी। थाना अधिकारी सीमा जाखड़  स्वयं बार-बार लाउडस्पीकर द्वारा अलाउंस कर ग्रामीणों को जागरूक कर रही है व आग्रह कर रही है बिना कार्य अपने घर से बाहर ना निकले, वरना कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
और नया पुराने

Column Right

Facebook