दु:खी लोगो के चेहरे पर लाएं मुस्कान - खान असरार अहमद
संवाददाता कैलाश सिंह राजपुरोहित
एमएमबी ग्रुप द्वारा 35 जरूरतमंद परिवार को हुआ राशन वितरण
इस साल की ईद को जरूरतमंद लोगों के साथ-मकरानी
सिवाना :- दु:खी व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान ला सके यही कार्य हमे हमेशा करते रहना होगा यह उदगार पूर्व राज्य मंत्री खान असरार अहमद ने आज 20मई को एमएमबी ग्रुप द्वारा आयोजित राशन वितरण कार्यक्रम मे व्यक्त किये।
वैश्विक कोरोना महामारी को लेकर लॉक डाउन के चलते दिहाड़ी परिवार का पालन पोषण करने वालो को दोनो समय पेट भरना मुश्किल से हो गया है ऐसे समय में कई मानवता में विश्वास रखने वाले भामाशाह आगे आ रहे हैं, औऱ जरुरमन्दों के परिवार वालो के लिए भोजन का प्रबंध कर रहे है।
इसी क्रम में आज बुधवार को सीरत कमेटी में जरुरमंद परिवारो की मदद देने के लिए साल भर तैयार रहने वाले एमएमबी ग्रुप ने पूर्व राज्यमंत्री और अजमेर दरगाह कमेटी के पूर्व अध्यक्ष असरार एहमद खान साहब के मुख्य आतिथ्य में करीब 35 जरूरतमंद परिवार वालो को निःशुल्क राशन सामग्री उपलब्ध करा संकट की इस घड़ी में एक फरिश्ते की तरह मदद पहुंचाई। हज़रत किबला मस्तान बाबा की याद में भामाशाहो कि मदद लेकर लॉक डाउन की शुरुआत से लेकर आज तक एम एम बी ग्रुप के सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कुल 215 से ज्यादा जरुरमन्दों को राशन सामग्री निःशुल्क मुहैया करवाई। मकरानी ने कहा कि इस वर्ष की ईद से हमे यह तय कर लेना है कि जरूरतमंद लोगो के साथ हम हर सुख-दु:ख मे साथ रहेंगे जो हर दिन ईद की तरह लगेगा।आज सीरत कमेटी में जरुरमन्दों को निःशुल्क राशन वितरण प्रोग्राम में मुख्य अतिथि खान असरार एहमद के साथ एम एम बी सदर नूर मोहम्मद मकरानी, प्रतिपक्ष नेता नगरपरिषद डूंगरपुर अंसार एहमद, असलम मुलतानी, मुश्ताक अहमद मौजूद रहे।इसी क्रम मे ग्रूप कि और से जिला कारागृह में बन्द कैदियों के लिए भी 12 मई से रोजा इफ्तारी की व्यवस्था की गई है।
