सरकार का बाजार खोलने का निर्णय सराहनीय: फोर्टी

एक आइना भारत 
सोजत कुलदीप सिंह 




  फैडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) पाली जिला संयोजक दिनेश उज्ज्वल ने लॉकडाउन 4.0 के तहत बंदिशों में छूट देने के बाद सरकार के बाजार खोलने के निर्णय को सराहनीय बताते हुए कहा कि बाजार पहले ही खुल जाने चाहिए थे।
उज्ज्वल ने बताया कि सरकार के निर्णय के साथ ग्रीन व ओरेंज के साथ रेड जोन में भी दुकानें खुलेंगी। रेड जोन में ऑफिस 50 प्रतिशत व ओरेंज जोन में ऑफिस दो तिहाई स्ट्रेंथ के साथ काम करेंगे। महामारी से बचाव के लिए सरकार ने स्कूल, कॉलेज, धार्मिक स्थल बंद रखे हैं जो कि उचित कदम है।

व्यापारिक एसोसिएशनें नियमों की पालना पर करें फोकस
 सरकार द्वारा लॉकडाउन में छूट देने के पश्चात अब हम सभी व्यापारी व व्यापारिक एसोसिएशनों की जिम्मेवारी शुरू होती है।  प्रत्येक क्षेत्र  में जो भी एसोसिएशन बनी हुई है उनके पदाधिकारी अपने-अपने एरिया में मीटिंग बुलाकर मॉनिटरिंग कमेटी बनाएं। अब यह उनकी जिम्मेदारी है कि छूट के पश्चात व्यापार बिना किसी रुकावट के चलता रहे । यदि हम सभी मिलजुलकर कार्य करेंगे तो सरकार को रेवन्यु मिलने के साथ हमारा व्यापार पटरी पर वापस आ जायेगा । इसलिए अपनी कमेटी क्षेत्र में हर दुकान व इकाई के बाहर बेरिकेड लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखें, मास्क लगाए, प्रवेश के समय हर आगंतुक के लिए हैंड सेनिटाइजर रखे, पूरे बाजू वाली शर्ट व ग्लब्स के साथ साथ अन्य सभी सेफ्टी प्रेकौशन का ध्यान रखे ।  यदि कोई ग्राहक मास्क लगाकर नहीं आता है, तो उसके लिए मास्क की भी व्यवस्था करें।  साथ ही अपने क्षेत्र में नियमित  मॉनिटरिंग कर आमजन व व्यापारी को नियमों की पालना के लिए जागरूक करें ताकि कोरोना महामारी से स्वयं के साथ देश-प्रदेश को भी बचाने के साथ उद्योग व व्यापार जगत को गति प्रदान की जा सके।
और नया पुराने

Column Right

Facebook