लूणी विधायक विश्नोई के आह्वान पर जानवरों की प्यास बुझाने के लिए खेलियो में कोंग्रेस कार्यकर्ताओ ने टैंकर डलवाये

लूणी विधायक महेन्द्रसिंह विश्नोई की सराहनीय मुहीम 
कोई प्राणी प्यासा न रहे 

खुद ने अपने स्तर पर नीजी खर्चे से बेजुबान जानवरों की प्यास बुझाने के लिए खेलियो में  टैंकर डलवाकर  शुरु की  मुहीम ,अब समाजसेवी, संगठन, वन्यजीव प्रेमी भी आ रहे आगे l 


लूणावास खारा 

कोरोना महामारी में लॉकड़ाऊन से उत्पन्न परिस्थितिया में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने  आहवान किया  कोई भूखा नहीं सोए साथ ही पशु पक्षियो के चारे पानी की व्यवस्था हेतु आमजन से अपील की l अशोक गहलोत की अपील पर लूणी विधायक महेंद्र विश्नोई ने लूणी विधानसभा क्षेत्र में अपने निजी खर्चे से पशु पक्षियों के पीने के पानी के लिए खेलिया में टैंकर डलवाना शुरू किए महेंद्र विश्नोई के आह्वान पर इस मुहिम में लूणी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता, समाजसेवी, पर्यावरण और वन्य जीव प्रेमी बढ़-चढ़कर पशु पक्षियों के चारे व पानी की व्यवस्था हेतु  लूणी विधायक महेंद्र विश्नोई की मूहिम में  आगे आ रहे हैं
लूणी विधायक महेंद्र सिंह विश्नोई के द्वारा चलाई गई मुहिम कोई भी प्राणी प्यासा ना रहे।  कांग्रेस कार्यकर्ता और  सालावास से माली समाज के अध्यक्ष संपत राज गहलोत ने परोपकार के नाते   पानी की टैंकर की व्यवस्था कराई। उसी टैंकर से सतलाना गांव और आस पास के गाँवो में  बेजुबान जानवरों की खेलियो को पानी से भरवाया। जिससे जानवर इस गर्मी में अपनी प्यास बुझा सके। इस दौरान रवि ओझा  ने बताया कि सतलाना के ग्राम वासियों ने विधायक महेंद्र सिंह विश्नोई व समाजसेवी संपत राज गहलोत का  आभार व्यक्त किया।इस दौरान  कांग्रेस कार्यकर्ता रवि ओझा, प्रमोद गहलोत, अशोक मेघवाल, ताराराम मेघवाल,गोविंद राम मौजुद रहे l
और नया पुराने