संवाददाता कैलाश सिंह राजपुरोहित
सिवाना :- कस्बे के वाला वाली वास में स्थित रांका भवन ट्रस्ट के ट्रस्टी भामाशाह समाजसेवी बाबूलाल वंशराजजी रांका एंव अशोक कुमार महेंद्र कुमारजी रांका द्वारा कोरोना वायरस को लेकर चल रहे तृतीय लोकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की गत छब्बीस दिनों से लगातार सेवाएं की जा रही है।इस रसोई द्वारा प्रतिदिन 650 लोगों को भोजन कराया जाता है। जो लोग भोजन पकाने व वितरण करने का काम करते हैं उनकी सुरक्षा का पूरा प्रबंध किया जाता है। सभी को मास्क और ग्लव्स दिया जाता है। भोजन की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। शहर के अलग अलग मोहल्ले में जाकर भोजन का वितरण किया जाता है। ट्रस्ट की रसोई के माध्यम से लगभग 18,000 से ज्यादा लोगों को भोजन वितरण किया जा चुका है। ट्रस्ट में सेवा देने वालें अशोक चोपड़ा, चन्द्र प्रकाश अग्रवाल, हर्ष जेन, ऋषभ जेन, अरविंद,कितेश जेन, विष्णु ठाकूर, राणसिंह, सहित कार्यकर्ता समाजसेवा कार्यो में जुटे हुए है।