चाकसू की ग्राम पंचायतों को ग्यारह सौ खाद्य सामग्री किट उपलब्ध कराए



चाकसू/संवाददाता- अशोक प्रजापत

 चाकसू/ अशोक प्रजापत-   चाकसू उपखंड क्षेत्र में भाजपा पार्टी चाकसू देहात ने कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन के कारण चाकसू की सभी ग्राम पंचायतों में कोई भूखा व्यक्ति नहीं सोए जिसके कारण सभी ग्राम पंचायतों के लिए 1100 खाद्य सामग्री किट बनाएं गए। जिसमें आटा,दाल, साबुन,तेल,मास्क आदि जरूरतमंद सामग्री दी गई भाजपा चाकसू देहात कार्यकर्ताओं व ग्रामवासी उद्योगपति हिम्मत सिंह राजावत द्वारा व सामूहिक सहयोग से किया। जयपुर जिला देहात उपाध्यक्ष कजोड़ चौधरी, चाकसू विधानसभा प्रभारी सरदार सुरेंद्र सिंह,समाजसेवी हरिनारायण बैरवा,अमित निमोडिया, ज्ञानप्रकाश चौधरी,मदन शर्मा, विक्रम सिंह,किसान नेता बद्रीनारायण यादव,हरलाल सरपंच हनुमान प्रजापत,सहित ग्राम पंचायतों के कार्यकर्ताओं द्वारा राशन सामग्री सभी ग्राम पंचायतों में भिजवायी गयी इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने मास्क व सोशल डिस्टेंस का पूरा ध्यान रखा गया।चाकसू देहांत अध्यक्ष भुणाराम गुर्जर ने आपसी सहयोग के लिए सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।जरूरतमंद व्यक्तियों के पास खाद्य सामग्री किट पहुंचाने की अपील की गई  !

और नया पुराने