अविनाश राय खन्ना ने पार्टी के जिला अध्यक्षों के साथ अलग अलग वीडियो कान्फ्रेंसिंग की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए जाने जिले के हाल

एक आईना भारत सिरोही

हितेश कुमार रावल

सिरोही | राजस्थान भाजपा की ओर से मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जिला अध्यक्षों से राजस्थान के प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना एवम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने चर्चा की और मोदी सरकार -2 के एक वर्ष पूर्ण होनें के अवसर पर उपलब्धियों को बूथस्तर तक पहुंचाने के निर्देश दिये। प्रदेश अध्यक्ष ने सिरोही भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित से जिले के कोविड-19 के बारे में जानकारी ली।खन्ना ने कहा है कि " मोदी सरकार -2 का प्रथम वर्ष बडे साहसिक निर्णयों एवं संघर्ष का ऐतिहासिक वर्ष है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर चुनौती का साहसपूर्ण तरीके से सामना करते हुये, देश को संभाल रहे है, उसे विश्वस्तर पर आगे बडा रहे है। संकट को नई संभावनाओं में बदलने के लिये कठिन परिश्रम कर रहे हैं। एक से एक बडे निर्णय लेकर देश की महान सेवा में लगे हुये है।  भारत को इस वैश्विक महामारी के दौर से निकालकर आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में लग गए है। राजस्थान के जिलाध्यक्षो  के साथ ली गई वीडियो  कोनफ्रेन्सिंग में प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री व्ही सतीश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, कैलाश चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर सहित सांसद देवजी एम पटेल सम्मिलित  थे। खन्ना ने कहा है कि  " संक्रमण, फिजिकल डिस्टेंस , लाॅक डाउन के नियमों के बीच, बिना किसी आयोजन के ही हमें मोदी सरकार की वर्षगांठ मनानी है। इस हेतु प्रमुखरूप से मीडिया, सोसल मीडिया ही हमारा प्रमुख माध्यम रहने वाले हैं और इसके जर्ये हमें बूथ स्तर तक मोदी सरकार -2 की उपलब्धियों को पहुंचाना है। " उन्होनें कहा है कि " भाजपा के कार्यकर्ता स्थिति परिस्थिति के अनुसार प्रत्येक बूथ में , व्यक्तिगत संपर्क, डिजिटल संपर्क और वर्चुअल संपर्क के द्वारा मोदी सरकार 2 की वर्षगांठ मनायेंगे, इस हेतु प्राप्त होने वाली प्रचार प्रसार सामग्री का वितरण प्रसारण करेंगे।"खन्ना ने कहा " यह वर्ष संकट काल का भी रहा है, इसमें मोदी सरकार ने धैर्य और योजनापूर्वक सही दिशा में कार्य किया जिसकी प्रशंसा विश्वस्तर पर हो रही है। देश के बाहर भारत का मान सम्मान बडा पूछ परख बडी है। अन्तराष्ट्रिय संगठनों में ऐतिहासिक उपलब्धियां हमें प्राप्त हुई हैं। हम विश्व को दिशा देनें का काम कर रहे है।"
और नया पुराने