प्राणी मात्र की सेवा को समर्पित राष्ट्रीय संस्था भारत विकास परिषद
एक आईना भारत
जालोर
भारत विकास परिषद सांचौर के तत्वाधान में कोरोना महामारी बचाव हेतु आयोजित आयुर्वेदिक काढ़ा वितरण कार्यकम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ,जालौर- सिरोही सांसद देवजी भाई पटेल ,विभाग प्रसारक श्यामसिंह , संघ चालक डॉ किशनलाल जोशी पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी, भाजपा नेता दानाराम चौधरी, रुपाराम गहलोत , अध्यक्ष जेपी गुप्ता एवं हरीश पुरोहित सीलु ने उपस्थिति दर्ज की तथा इस पुनित कार्य हेतु सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का भारत विकास परिषद संस्था का आभार व्यक्त किया। संस्था द्वारा लॉक डाउन में गरीबो हेतु राशन सामग्री वितरण भी किया गया इस हेतु संस्था के युवा परिषद अध्यक्ष सोहन लाल खत्री सीए का भी आभार व्यक्त किया।
यह जानकारी पहाड़सिंह राव बोरली ने प्रदान की।
Tags
jalore