ब्रह्म ऋषि खेतेश्वर जन्मस्थल महातीर्थ धाम बिजरोल खेड़ा सांचौर द्वारा पक्षियों के लिए दान-पानी का इंतजाम



एक आईना भारत 
जालोर 

परम् आदि गुरुदेव खेतेश्वर भगवान की कृपा से देश व राज्य में चलते लाँकडाउन के समय में गर्मी से न सिर्फ इंसानो को परेशानी होती हैं, बल्कि जीव-जंतु भी बेहाल हो जाते हैं। कई बार यह गर्मी उनके लिए जानलेवा भी साबित होती हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए परम् पूज्य दीनदयालजी महाराज की सानिध्य में अखिल विश्व राजपुरोहित खेतेश्वर युवा सेवा संघ द्वारा पक्षियों के दाना-पानी के इंतजाम का अभियान चलाया हैं अभियान की शुरूआत  श्री ब्रह्म ऋषि खेतेश्वर जन्मस्थली महातीर्थ धाम बिजरोल खेड़ा व खिरोडी़ गांव में इसके तहत पेड़ के तने पर ऐसा पात्र लटकाया गया जिसमें पंक्षियों के लिए दाना व पानी आसानी से रखा जा सकता हैं। दाना-पानी से युक्त उस पात्र का लटकाने के साथ अभियान की शुरुआत की गई दीनदयालजी महाराज ने बताया कि लाँकडाउन के चलते देश व राज्य के कई हिस्सों में गर्मी का प्रकोप हैं। इस गर्मी से सिर्फ इंसान ही नहीं बल्कि नन्हे-नन्हे पंक्षी भी परेशान हैं। दीनदयालजी महाराज ने बताया  की हर साल गर्मी के मौसम में न जाने कितने पंक्षी प्यास और हीट स्ट्रोक का शिकार हो कर जान दे देते हैं। हम यदि एक छोटी-सी कोशिश करें, थोडी-सी मानवता दिखाएं और अपने घर-आँफिस में आने वाले पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करें तो गर्मी के कारण होने वाली पक्षियों की मौत में काफी कमी आ सकती है देश व प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण में लोगों की जागरूकता बढी़ हैं। पेड़-पौधों के साथ पशु-पंक्षियों का होना भी बहुत जरूरी है। इन्हें संरक्षित करने के लिए सभी स्तरों पर प्रयास करने की दरकार है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विलुप्त होते पंक्षियों को बचाना हैं हमारे पूर्वजों के समय में पक्षियों के लिए दाना-पानी का विशेष ध्यान रखा जाता था। हमें उस पंरपरा को अमल में लाना होगा। इस मौके पर  कुपसिंह राजपूत पादरडी, तेजाराम राजपुरोहित कोडका ,गणपसिंह खिरोडी़, मौजूद थे

और नया पुराने