कोरोना से बचाव के लिए शहर में मास्क वितरण किए

कोरोना से बचाव के लिए शहर में मास्क वितरण किए

संवाददाता कैलाश सिंह राजपुरोहित

सिवाना :- कस्बे में जैन सेवा समिति ने लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए शहरभर में जागरूकता अभियान चलाया। समिति के बैनर तले  बच्चों, महिलाओं, पुरुषों को दस हजार मास्क वितरित किए जाएगें। समाजसेवी महेंद्र बागरेचा (टाईगर) ने बताया कि कोरोना वायरस से बचने के लिए देश के सभी नागरिकों को इसमें अपना सहयोग देना होगा। हमारे छोटे से प्रयास से हम अपने देश में इस महामारी को फैलने से बचा सकते हैं। हम सभी को भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से बचना चाहिए। अगर कही जाना है तो मास्क का प्रयोग करना चाहिए। सेनेटाइजर से हाथ अच्छे से धोने चाहिए। तरल पदार्थ नीबू आदि का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए। इस अवसर पर व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष झंकार चौपडा़,महेंद्र सिंह, प्रकाश भंसाली, नरेंद्र संकलेचा,मनोज भंसाली,खिमराज, फरीद खां आदि मौजूद थे।

और नया पुराने