अधिकारों के लिए कांग्रेस का ऑनलाइन आंदोलन, सभी गरीब परिवारों को तुरंत दस हजार रूपये ट्रांसफर करें :- रामदेव

अधिकारों के लिए कांग्रेस का ऑनलाइन आंदोलन
संवाददाता कैलाश सिंह राजपुरोहित
सिवाना :- कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा  सोनिया गांधी के आह्वान पर आनलाइन आंदोलन में भाग लेते हुए अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पुनमचंद रामदेव ने फेसबुक लाइव के जरिए कहा कि कांग्रेस हमेंशा गरीब की आवाज बनी है और कोरोना संकट काल में भी गरीब, मजदूर और प्रवासी श्रमिकों की आवाज को उठाने की काम कर रही है. मोदी सरकार गरीब और मजदूरों को नजर अंदाज कर रही है, लेकिन हमारे कांग्रेस कार्यकर्ता इसे लेकर आंदोलन कर रहे है. हमारी केंद्र सरकार से मांग है कि इस समय टैक्स के दायरे से जो भी लोग बाहर हैं उन्हें 10 हजार की तुरंत आर्थिक मदद की जाए और मनरेगा के काम को 100 दिन से बढ़ाकर 200 दिन किया जाए तथा उद्योग व व्यापार दुबारा आरंभ करने का पैकेज प्रदान किया जाए! कांग्रेस का यह ऑनलाइन आंदोलन सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक चला!
और नया पुराने